---Advertisement---

WhatsApp Tricks: किसी खास शख्स को दिखना चाहते हैं ऑनलाइन तो जरूर फॉलो करें ये आसान सा प्रोसेस

WhatsApp Tricks: आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं, अगर हां क्या आप जानते हैं कि किसी खास को कैसे ऑनलाइन दिख सकते हैं। साथ ही बाकी अन्य लोगों से कैसे छुप सकते हैं। जानें पूरा प्रोसेस

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 15, 2023 11:48 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

WhatsApp Tricks: टेक बाजार का सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा लगातार इस ऐप को बेहतर करने की कोशिश करती है। इसी कड़ी में मेटा ने बीते कुछ सालों में कई कदम उठाएं है। इसके साथ ही वॉट्सऐप के कई ऐसे फीचर्स होते हैं, जिनके बारे में यूजर्स को पता ही नहीं होता है। ऐसे में वह अनजान होकर रह जाते हैं। आज हम एक ऐसे ही फीचर की जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप भी वॉट्सऐप के इस फीचर के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको इस खबर को अंत तक पढ़ना चाहिए। जानें पूरी जानकारी।

वॉट्सऐप के इस फीचर का उठाएं फायदा

आप जानते ही होंगे कि जैसे ही वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म पर यूजर्स आते हैं तो अन्य लोगों को पता लग जाता है कि आप वॉट्सऐप पर ऑनलाइन हो। ऐसे में अगर आप अन्य लोगों से खुद को छुपाना चाहते हैं तो आपको अपना ऑनलाइन स्टेटस हाइड करना है।

खुद को कर सकते हैं हाइड

यहां पर आपको बता दें कि हम लास्ट सीन फीचर की बात नहीं कर रहे हैं। बल्कि ऑनलाइन नजर आने की बात कर रहे हैं। हालांकि, यूजर्स आसानी से इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद आप वॉट्सऐप पर तो आएंगे, मगर किसी भी यूजर को पता नहीं लगेगा। इसके लिए आपको एक आसान से प्रोसेस को पूरा करना होगा।

  1. आपको वॉट्सऐप में सेटिंग के विकल्प पर जाना होगा।
  • इसके बाद प्राइवेसी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • प्राइवेसी सेटिंग में आने के बाद आपको ढेर सारे ऑप्शन मिलेंगे। आपको लास्ट सीन एंड ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने दो तरह के ऑप्शन नजर आएंगे।
  • इसमें पहला होगा लास्ट सीन का और दूसरा होगा आपको ऑनलाइन कौन देख सकता है।
  • आपको ऑनलाइन देखने वाली कैटेगरी में दो विकल्प मिलेंगे। पहला होगा सभी लोग और दूसरा होगा जैसा आपने लास्ट सीन के ऑप्शन को चुना है।
  • मान लीजिए आपने लास्ट सीन में माए कॉटेक्ट सेलेक्ट किया है तो ऑनलाइन दिखने वाली कैटेगरी में भी वही ऑप्शन आएगा। अब आप अपनी मर्जी से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं।
  • वहीं, अगर आप किसी स्पेशल इंसान को ऑनलाइन दिखना चाहते हैं तो माए कॉटैक्ट एक्सेप्ट के ऑप्शन पर जाना होगा। इसके बाद उस शख्स का नाम सेलेक्ट करना होगा। बस फिर हो जाएगा आपका काम।

इस तरह से आप वॉट्सऐप पर अपने आप को बाकी लोगों से हाइड कर सकते हैं। साथ ही किसी स्पेशल को ऑनलाइन नजर भी आ सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 18 Pro

जुलाई 14, 2026

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Leave a Comment