---Advertisement---

WhatsApp Update: डेटा रहेगा सुरक्षित और अकाउंट से हो जाएंगे लॉगआउट! लीक्स में सामने आया यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट

WhatsApp Update: वॉट्सऐप के नए फीचर्स कई यूजर्स को बड़ा फायदा हो सकता है। यूजर्स अपने अकाउंट से कुछ समय के लिए ब्रेक ले सकेंगे। मगर इस दौरान यूजर्स का डेटा भी सुरक्षित रहेगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 29, 2025 6:14 अपराह्न

WhatsApp Update
Follow Us
---Advertisement---

WhatsApp Update: आपके स्मार्टफोन का सबसे खास इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अपने यूजर्स को जल्द ही एक बड़ी सौगात दे सकता है। यह तो आप जानते होंगे कि वॉट्सऐप में कई यूनिक फीचर्स मिलते हैं। मगर आने वाला नया अपडेट यूजर्स का काम आसान कर सकता है। ‘India Today’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग वॉट्सऐप अपडेट के तहत यूजर्स अपना वॉट्सऐप अकाउंट लॉगआउट कर सकेंगे। ऐसा करने के लिए यूजर्स का मौजूदा डेटा डिलीट नहीं होगा यानी डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। इस फीचर का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है।

WhatsApp Update इन यूजर्स को देगा बड़ी राहत

‘India Today’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए अपकमिंग फीचर की मदद से यूजर्स यह निर्धारित कर सकेंगे कि उन्हें वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म पर कब तक रहना है और प्लेटफॉर्म छोड़ना है। इस आगामी फीचर की सहायता से यूजर्स वॉट्सऐप अकाउंट पर बेहतर कंट्रोल कर सकेंगे। इतना ही नहीं, ऐसा करने के दौरान यूजर्स का डेटा भी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। माना जा रहा है कि यह फीचर उन यूजर्स के लिए खास साबित हो सकता है, जो थोड़े अंतराल के बाद वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म से ब्रेक लेना चाहते हैं। यह वॉट्सऐप अपडेट मल्टीपल अकाउंट रखने वालों के लिए भी काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

वॉट्सऐप अपडेट: अभी टेस्टिंग स्टेज पर है नया फीचर

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि नया WhatsApp Update एंड्रॉयड बीटा के लेटेस्ट वर्जन पर शुरुआती एडिशन संकेत प्रदान करते हैं। यह फीचर लॉगआउट इंटरनल के नाम से आ सकती है। वॉट्सऐप के आने वाले फीचर में यूजर्स को 3 विकल्प मिल सकते हैं। बता दें कि अभी यह फीचर टेस्टिंग के स्तर पर है। ऐसे में माना जा रहा है कि वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा पहले इस फीचर को बीटा यूजर्स के लिए जारी कर सकता है। इसके बाद ही आम यूजर्स के लिए स्टेबल वर्जन आने की संभावना है। इस सुविधा से यूजर्स डिजिटल ब्रेक ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह फीचर आने वाले समय में यूजर्स को मिल सकता है। हालांकि, अभी तक वॉट्सऐप ने इस फीचर की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

WhatsApp for iPad का खत्म हुआ लंबा इंतजार

वहीं, वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा ने आईपैड यूजर्स के लिए लगभग 15 सालों बाद अलग से वॉट्सऐप को लॉन्च किया है। आईपैड यूजर्स वॉट्सऐप चलाने के लिए वेब वर्जन का इस्तेमाल कर रहे थे। मगर मेटा ने वॉट्सऐप फॉर आईपैड को उतारकर लोगों का लंबा इंतजार खत्म कर दिया। वॉट्सऐप फॉर आईपैड में यूजर्स आईफोन की तरह ही सभी फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। यूजर्स एकसाथ 32 लोगों के साथ ऑडियो-वीडियो कॉल पर कनेक्ट कर सकते हैं। इसके साथ कई अन्य खूबियों को भी शामिल किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026