---Advertisement---

WhatsApp Username Feature पर केंद्र सरकार की सख्ती से यूजर्स के अंदर डर का माहौल! जानें क्या है पूरा मामला

WhatsApp Username Feature लॉन्च के बाद केंद्र सरकार ने मेटा को नोटिस जारी कर दिया है और इस मामले में जवाब मांगा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 2, 2026 1:38 अपराह्न

WhatsApp Username Feature
Follow Us
---Advertisement---

WhatsApp Username Feature: व्हाट्सएप पर हर कुछ दिनों में नए-नए अपडेट्स सामने आते है, ताकि यूजर्स को इस चलाने में और आसानी हो सके। इसी बीच मेटा की तरफ से हाल ही में WhatsApp Username Feature को लॉन्च किया गया था, जिसके तुरंत बाद केंद्र सरकार की तरफ से इसपर रोक लगा दी गई है और जवाब मांगा है।

दरअसल केंद्र सरकार ने भारत में WhatsApp पर “यूज़रनेम” फ़ीचर को रोल-आउट करने के संबंध में Meta को नोटिस जारी किया है।

WhatsApp Username Feature पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

दरअसल केंद्र सरकार ने WhatsApp Username Feature को लेकर मेटा को एक नोटिस जारी किया है उनसे सवाल पूछा है। जारी नोटिस के मुताबिक -“ऐसा माना जा रहा है कि इस फ़ीचर से ऑनलाइन धोखाधड़ी, फ़िशिंग, डिजिटल अरेस्ट स्कैम और किसी और का रूप धरकर किए जाने वाले हमलों (इम्पर्सनेशन अटैक) की घटनाएं काफ़ी बढ़ सकती हैं, क्योंकि इससे बुरे इरादे वाले लोग पीड़ितों से संपर्क कर सकते हैं और उन्हें मैसेज भेज सकते हैं।

इसके अलावा, यह फ़ीचर किसी और का रूप धरने (इम्पर्सनेशन) और पहचान की नकल करने (आइडेंटिटी स्पूफ़िंग) को आसान बना सकता है। जिसमें असली लोगों या संस्थाओं से मिलते-जुलते यूज़रनेम का इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति, सरकारी अधिकारी, वित्तीय संस्थान या सरकारी एजेंसी का रूप धरने जैसी हरकतें शामिल हैं।

नोटिस के बाद व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने दी अहम जानकारी

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने कहा कि “हमने लोगों के लिए WhatsApp पर अपना पसंदीदा यूज़रनेम रिज़र्व करने का ऑप्शन अनाउंस किया है। यूज़रनेम इस्तेमाल करने की सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है और इसे इस साल के आखिर में धीरे-धीरे रोल आउट किया जाएगा।

किसी और का रूप धरने से बचाने के लिए, हमने सबसे ज़्यादा मशहूर लोगों के नाम — जैसे पब्लिक फ़िगर्स, सरकारी संस्थाएं, सेलिब्रिटी, वेरिफ़ाइड मेटा अकाउंट रिज़र्व करके रखे हैं, ताकि उन्हें सिर्फ़ उनके असली मालिक ही क्लेम कर सकें; साथ ही, मशहूर नामों से मिलते-जुलते नामों को भी रिज़र्व रखा गया है। WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए यूज़र्स को अभी भी फ़ोन नंबर की ज़रूरत होगी और हमने यूज़रनेम के साथ स्कैम से बचाने के लिए कई सुरक्षा लेयर्स बनाई हैं।

दूसरे यूज़र्स को आपको मैसेज करने के लिए सही यूज़रनेम पता होना चाहिए, हम यह लिमिट करेंगे कि कोई अकाउंट कितने नए लोगों से कॉन्टैक्ट कर सकता है, किसी के यूज़रनेम का अंदाज़ा लगाने की बार-बार की कोशिशों को ब्लॉक करेंगे, और ऐसे सिस्टम रखेंगे जो आम तौर पर होने वाले इंपर्सनेशन और गलत इस्तेमाल का पता लगाकर उन्हें रोक सकें।

जब यह फ़ीचर उपलब्ध हो जाएगा और कोई आपके यूज़रनेम के ज़रिए आपको पहली बार मैसेज भेजेगा, तो हम आपको दिखाएंगे कि क्या वह नया अकाउंट है, क्या वह आपका कॉन्टैक्ट है, क्या आपके कॉमन ग्रुप्स हैं, और क्या वे किसी दूसरे देश से हैं, ताकि आप तय कर सकें कि जवाब देना है या नहीं।”

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

कल का मौसम 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

Rain Alert 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 23, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 23, 2026