---Advertisement---

WhatsApp: इन स्मार्टफोन्स में बंद हो जाएगा व्हाट्सऐप! जानें कहीं आपका फोन भी तो नहीं है लिस्ट में शामिल

WhatsApp: अगर आपका फोन एंड्रॉइड 5.0 या फिर उससे भी पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है तो आपका डिवाइस व्हाट्सऐप को सपोर्ट नहीं करेगा। ऐसा हाल ही में व्हाट्सऐप के एक ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी गई है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: सितम्बर 29, 2023 8:25 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

WhatsApp: व्हाट्सऐप का इस्तेमाल आज के समय में अधिकतर लोग करते हैं और दिन ब दिन इसके यूजरबेस में इजाफा ही होता रहता है। मेटा के स्वामित्व वाला ये प्लेटफॉर्म यूजर्स की सहुलियत का भी खास ख्याल रखता है और समय-समय पर यूजर्स की मांग को देखते हुए अपडेट पेश करता है। हाल ही में भी इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने कुछ स्मार्टफोन्स यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप की सुविधा को खत्म करने का फैसला लिया है। चलिए इस खबर के बारे में यहां आपको पूरी जानकारी दे देते हैं।

ये यूजर नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे व्हाट्सऐप

हाल ही में मेटा के सपोर्ट ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी गई है कि अब एंड्रॉइड 5.0 वर्जन (Android 5.0 version) से पुराने फोन्स में व्हाट्सऐप का मजा नहीं लिया जा सकेगा। सीधे तौर पर कहा जाए तो अगर आपके पास कोई ऐसा फोन है जो एंड्रॉइड 5.0 या फिर उससे भी पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है तो आपका डिवाइस व्हाट्सऐप को सपोर्ट नहीं करेगा। खबरों में कहा जा रहा है कि इस सुविधा को बंद करने से पहले कंपनी की तरफ से एक नोटिफिकेशन के जरिये यूजर्स को बताया जाएगा कि अब उनका ड़िवाइस व्हाट्सऐप को सपोर्ट प्रदान नहीं करेगा।

इसलिए लिया गया है फैसला

मायस्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी पुराने मॉडल या पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर व्हाट्सऐप की सुविधा को खत्म करने का फैसला सुरक्षा कारणों को देखते हुए लिया है। साथ ही कहा गया है इन ऑएस के साथ जो फोन आते हैं उनमें फीचर्स भी ज्यादा सहजता के साथ इस्तेमाल नहीं हो पाते हैं।

इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा व्हाट्सऐप

अगर आपके पास एंड्रॉइड 4.1 पर रन होने वाला फोन है तो आपको ये परेशानी झेलनी पड़ेगी। Galaxy S2, एलजी ऑप्टीमस प्रो, Motorola Droid Razr, Sony Xperia S2, सैमसंग गैलेक्सी टैब 10.1 कुछ ऐसे फोन हैं। जिनमें 24 अक्टूबर 2023 के व्हाट्सऐप चलना बंद हो जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026

Leave a Comment