---Advertisement---

Tablet या Laptop खरीदनें से पहले जानें दोनों गैजेट्स के बीच के बड़े अंतर, होगा बड़ा फायदा

लैपटॉप या टैबलेट का चुनाव करते वक्त हैं कंफ्यूज तो पढ़ें इस आर्टिकल को और अपने लिए खरीदें एक सही डिवाइस। क्योंकि एक सही और कॉम्पटीबल डिवाइस का चुनाव करना जरूरत पर निर्भर करता है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 6, 2023 11:19 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 22, 2023 4:52 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tablet Or Laptop: अगर आप लैपटॉप खरीदने का प्लान कर रहे हैं लेकिन आपके मन में सवाल है कि लैपटॉप की जगह पर टैबलेट खरीदा जाए। तो इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए पढ़ें इस आर्टिकल को जिसमें आपके सारे सवालों के जबाव मिल जाएंगे। क्योंकि एक सही और कॉम्पटीबल डिवाइस का चुनाव करना जरूरत पर निर्भर करता है। ऐसे में काम के हिसाब से ही लैपटॉप या टैबलेट को चुनें। चलिए आइए जानते हैं इस बारे में।

ये भी पढ़ें: FLIPKART से OPPO F21 PRO स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदने का आखिरी मौका, मिल रही है बंपर छूट

क्यों खरीदना चाहिए टैबलेट?

बता दें कि टैबलेट का हल्का वजन और पकड़ने में आसानी होने के कारण आप इस पर फिल्मों की स्ट्रीमिंग सहित सोशल मीडिया ब्राउज़ करने और किताबें पढ़ना के साथ ड्राइंग व डिजाइन बनाने जैसे कार्यों के लिए इस्तेमाल करते सकते हैं। इसके साथ ही टैबलेट को नोट्स बनाने के लिए भी आसानी से काम में लाया जा सकता है।

वहीं अगर आपको चलते-फिरते मोबाइल से थोड़ी बड़ी स्क्रिन पर काम करने की आदत है तो टैबलेट डिवाइस लैपटॉप की तुलना में एक अच्छा ऑप्शन साबित होता है। क्योंकि टैबलेट का साईज और वजन कम होने के चलते इस डिवाइस को कहीम भी ले जाने में आसानी होती है। इसके साथ आपका बजट भी मैटर करता है कि आपको टैबलेट लेना चाहिए या लैपटॉप। टैबलेट लैपटॉप के मुकाबले काफी सस्ते होते है, वहीं हाई-एंड टैबलेट थोड़े महंगे भी होते हैं।

क्यों खरीदना चाहिए लैपटॉप?

अगर आपको बड़ी स्क्रीन पर काम करने की आदत है तो लैपटॉप आपके लिए बेस्ट गैजेट रहेगा क्योंकि इस पर मूवी देखने से लेकर वीडियो एडिटिंग जैसे कार्यों को करने में आसानी होती है और इन्हें बेहतर तरिके से किया जाता है।

इसके अलावा आपका काम ग्राफिक डिज़ाइनिंग या प्रोग्रामिंग करने का है तो ऐसे टास्क को करने के लिए आपको लैपटॉप ही खरीदना चाहिए। इसके साथ ही आप तेज और ज्यादा टाइपिंग करते हैं तो भी लैपटॉप आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित होता है।

आपको अपने डिवाइस से किसी दूसरी डिवाइस जैसे प्रिंटर, डिस्प्ले या अन्य एक्सटर्नल डिवाइस को कनेक्ट करने की जरूरत पड़ती है तो भी लैपटॉप आपके लिए एक अनुकूल डिवाइस है। बाहरी डिवाइस को लैपटॉप से जोड़ने के लिए इसमें USB-C, USB-A, Micro SD Port और HDMI जैसे कई तरह के पोर्ट होते हैं। जबकि टैबलेट में ये पोर्ट एक या दो होते हैं जिससे ज्यादा दूसरी डिवाइस को कनेक्ट नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Fake Identity: इस तरह से नहीं खरीद पाएंगे सिम, वॉट्सऐप, टेलीग्राम पर दी फर्जी पहचान तो होगी जेल

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026