---Advertisement---

50 हजार से ऊपर की कीमत में Motorola Edge 50 Ultra और iQOO 12 5G फोन में से कौन है ज्यादा प्रीमियम-पावरफुल?

Motorola Edge 50 Ultra vs iQOO 12 5G इन दोनों में से कोई भी फोन खरीदने से पहले इनके अंतरों को जानें।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 24, 2024 11:51 पूर्वाह्न

Motorola Edge 50 Ultra vs iQOO 12 5G
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Edge 50 Ultra vs iQOO 12 5G: अगर आप किसी प्रीमियम फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं। लेकिन समझ नहीं पा रहे हैं कि, ऐसा कौन सा फोन खरीदें जो कि आपको अलग और हाईटेक फीचर्स दे। इस स्थिति में आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको 50 हजार से ऊपर की कीमत में आने वाले Motorola Edge 50 Ultra और iQOO 12 5G दो प्रीमियम फोन के बारे में बताने जा रहे हैं। iQOO 12 5G फोन साल 2023 के अंत में लॉन्च हुआ था। ये फोन भारत का पहला Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आने वाला फोन है। वहीं, Motorola Edge 50 Ultra फोन एक हफ्ते पहले ही लॉन्च हुआ है। इस फोन की आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर सेल शुरु हो रही है।

iQOO 12 5G की खूबी

iQOO 12 5G में 12GB रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है। इसमें Supercomputing Chip Q1 के साथ 6K VC Four-Zone Cooling System और 144fps Game frame Interpolation मिलता है। इसमें 120W FlashCharge चार्जर भी मिलता है। बेस्ट फोटोग्राफी के लिए इस फोन में Rear Snapshot, Night, Portrait, Photo, Video,High Resolution, Panorama, Slow Motion, Time Lapse, Pro,Pro Video, Supermoon, Ultra HD Document, जैसी खूबियां मिल रही हैं। ये फोन 52,999 रुपए में आता है।

Motorola Edge 50 Ultra फोन की खासियत

Motorola Edge 50 Ultra फोन यूनीक वुडन फिनिश डिजाइन के साथ AI Features से लैस फोन है। सेफ्टी के लिए इस फोन में IP68 रेटिंग के साथ 3D Corning Gorilla Glass Victus का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में बेस्ट फोटोग्राफी के लिए Periscope Lens और 3X Optical Zoom के साथ ऑटोफोकस सेन्सर और मोशन सेन्सर जैसी खूबियां भी मिलती हैं। ये फोन 59,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।

Motorola Edge 50 Ultra vs iQOO 12 5G के अंतर

फीचर Motorola Edge 50 Ultra iQOO 12 5G
स्टोरेज12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।12GB+256GB की स्टोरेज मिलती है।
प्रोसेसरSnapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।Snapdragon 8 Gen 3 का प्रोसेसर मिलता है।
कैमरा50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस ,64MP का टेलीफोटो लेंस, फ्रंट में 50MP का कैमरा , Moto AI फंक्शन के साथ आता है।50MP,50MP,64MP Legendary Triple कैमरा मिलता है।
बैटरी4500mAh की बैटरी मिलती है।5000mAh की बैटरी के साथ
चार्जर50W वायरलेस चार्जिंग और 100W वायरलेस पावर शेयरिंग चार्जर मिलता है।120W का फास्ट चार्जर मिलता है।
ऑपरेटAndroid 14 पर ऑपरेट करता है।Funtouch OS 14 के Android 14 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।
डिस्प्ले6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले दी गई है।6.78 इंच की 144Hz LTPO AMOLED Display मिलती है।
कीमत 59,999 रुपये की कीमत है।52,999 रुपए की कीमत है।

Motorola Edge 50 Ultra और iQOO 12 5G दोनों ही फोन काफी अच्छे हैं। Motorola के फोन में अच्छे कैमरे के साथ AI की सुविधा गई है, जो कि, इसे अलग बनाता है। वहीं, iQOO 12 5G फोन एक अच्छा गेमिंग फोन है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026