---Advertisement---

OPPO Reno 10 Series का कौन सा मॉडल रहेगा आपके लिए बेहतर, खरीदने से पहले जानें स्पेसिफिकेशन्स में बड़ा अंतर

OPPO Reno 10 Series: इंडियन फोन बाजार में ओप्पो कंपनी जल्द ही बड़ा धमाका करने जा रही है। ओप्पो अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज रेनो 10 को लेकर ट्रेंड में बनी हुई है। ओप्पो कंपनी OPPO Reno 10 Series में तीन वेरिएंट पेश कर सकती है। इसमें OPPO Reno 10, Reno 10 Pro और OPPO Reno ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 8, 2023 3:42 अपराह्न

OPPO Reno 10 Series
Follow Us
---Advertisement---

OPPO Reno 10 Series: इंडियन फोन बाजार में ओप्पो कंपनी जल्द ही बड़ा धमाका करने जा रही है। ओप्पो अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज रेनो 10 को लेकर ट्रेंड में बनी हुई है। ओप्पो कंपनी OPPO Reno 10 Series में तीन वेरिएंट पेश कर सकती है। इसमें OPPO Reno 10, Reno 10 Pro और OPPO Reno 10 Pro+ मॉडल हो सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि इस सीरीज को भारतीय बाजार में 10 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है। इसके लॉन्च से पहले इसकी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। जानिए इसके तीनों वेरिएंट में क्या अंतर हो सकता है।

OPPO Reno 10 के संभावित स्पेक्स

ओप्पो के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 6.7 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले मिल सकती है। डिवाइस में एंड्रॉइड 13 के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है। इसमें 4600mah की बैटरी के साथ 80वाट का फास्ट चार्जर आ सकता है। इसमें 64एमपी का मेन कैमरे के साथ रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फ्रंट में 32एमपी का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसकी कीमत 38999 रुपये हो सकती है।

OPPO Reno 10 Pro में मिल सकती हैं ये खूबियां

OPPO Reno 10 Pro मॉडल में MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट दी जा सकती है। इस फोन में 6.74 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें 4600mah की बैटरी के साथ 80 वाट का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। ये डिवाइस भी एंड्रॉइड 13 ओएस पर काम करेगा। इसमें 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ स्क्रीन का एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो जाएगा। इसके बैक पैनल में 50एमपी का प्राइमरी कैमरा और ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें सेल्फी के लिए 32एमपी कैमरा मिलेने की संभावना है। इसकी कीमत 44999 रुपये हो सकती है।

फीचर्सOPPO Reno 10 OPPO Reno 10 ProOPPO Reno 10 Pro+
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 778GMediaTek Dimensity 8200Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1
स्क्रीन6.7 इंच6.74 इंच6.74 इंच
बैटरी4600mah4600mah4700mah
रियर कैमरा64 MP + 8 MP + 32 MP50MP+32MP+8MP50 MP + 8 MP + 64 MP
सेल्फी कैमरा32 MP32 MP32 MP

OPPO Reno 10 Pro+ के अनुमानित फीचर्स

OPPO Reno 10 Series के Pro+ वेरिएंट में Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर मिल सकता है। इस फोन में 6.74 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है। ये फोन एंड्रॉइड 13 ओएस पर रन करेगा। डिवाइस में 4700mah की बैटरी के साथ 100 वाट का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। इस डिवाइस के रियर में 50एमपी के मेन कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इसके फ्रंट में 32एमपी का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसकी कीमत 59999 रुपये हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026