---Advertisement---

क्या Infinix Note 50x 5G में मिलेगा AI Writing Assist और पावरफुल MediaTek Dimensity 7300 गेमिंग प्रोसेसर?

Infinix Note 50x 5G फोन 27 मार्च को लॉन्च होगा। इसके लीक फीचर्स अभी से ही छाए हुए हैं। इस फोन में AI के साथ पावरफुल प्रोसेसर मिल सकता है। ये फोन बजट की कीमत में आ सकता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 18, 2025 10:59 पूर्वाह्न

Infinix Note 50x 5G
Follow Us
---Advertisement---

Infinix Note 50x 5G: चीन की कंपनी इनफिनिक्स अपने किफायती मगर अच्छे फीचर्स से लैस Smart Phone के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि, भारत में इसके यूजर्स ठीक-ठीक संख्या में हैं। अगर आप भी किसी 5G फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ रुक जाएं क्योंकि 27 मार्च को Infinix Note 50x 5G फोन लॉन्च होगा। इस फोन की संभावित कीमत 15 हजार से लेकर 16 हजार के आस-पास बताई जा रही है। लॉन्च से पहले ही इसके लीक फीचर्स और लुक को लेकर काफी चर्चा है। जिन लोगों को लिखने का शौक होता है वो इसके AI Writing Assist फीचर्स से अपने कामों को आसान बना सकते हैं। इस फोन में AI और गेमिंग के लिए बेस्ट माने जाने वाला MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो ये यूजर्स का एक्सपीरियंस और भी ज्यादा बढ़ा देगा। आज हम आपको इस Upcoming Smartphone के लीक फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Infinix Note 50x 5G में मिल सकती हैं ये खासियत

टेक मार्केट में चल रही अफवाहों की मानें तो Infinix Note 50x फोन दुनिया के पावरफुल प्रोसेसर में गिने जाने वाले MediaTek Dimensity 7300 के साथ दस्तक दे सकता है। SmartPhone में गेम खेलने वालों के लिए ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। गेमप्ले को स्मूद और बिना किसी रुकावट चलने के लिए ये 90fps lag-free गेमिंग स्पीड दे सकता है। आपको बता दें, पिछले कुछ दिनों से Artificial Intelligence यानी की AI का यूज बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यूजर के कामों को और भी ज्यादा आसान बनाने के लिए इसमें AI Note, AI Writing Assist और AIGC Portrait mode जैसी खासियत मिल सकती हैं। कंपनी इसमें Android 15 का XOS 15 का ऑपरेटिंग सिस्टम दे सकती है।

इस फोन में 6.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें 5100mAh बैटरी मिल सकती है। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, 50MP ,2 MP के अन्य कैमरे मिल सकते हैं। वहीं, वीडियोग्राफी के लिए 4K की वीडियो क्वालिटी मिल सकती है। इसमें 8GB रैम 256 जीबी की स्टोरेज मिल सकती है।

Infinix Note 50x 5G फोन के संभावित फीचर्स

फीचर Infinix Note 50x 5G
डिस्प्ले6.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।
स्टोरेज8GB रैम 256 जीबी की स्टोरेज से लैस हो सकता है।
कैमरा16 MP का फ्रंट कैमरा और 50MP ,2 MP के अन्य कैमरे मिल सकते हैं।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15 का XOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
बैटरी5100mAh बैटरी से लैस हो सकता है।

आपको बता दें, Infinix Note 50x 5G के ये फीचर्स संभावित हैं। इसमें क्या कुछ नया मिलेगा ये तो लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026