---Advertisement---

क्या iPhone की बराबरी करेगा नथिंग? Nothing Phone 3 में मिलेगा एप्पल का ये फीचर!

Nothing Phone 3 फोन में एप्पल जैसा एक्शन बटन मिल सकता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 23, 2024 1:34 अपराह्न | Updated: मई 23, 2024 3:35 अपराह्न

Nothing Phone 3
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Phone 3: अपने ट्रांसपेरेंट लुक से मोबाइल यूजर्स के दिलों पर राज करने वाली Nothing कंपनी बहुत जल्द अपना चौथा फोन लेकर आ रही है। Nothing Phone 1, Nothing Phone 2, Nothing Phone 2a के बाद कंपनी Nothing Phone 3 फोन लेकर आ रही है। इस फोन को इसी साल पेश किए जाने की उम्मीद है। नथिंग के इस नए फोन को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। जिसकी वजह से यूजर्स का काफी एक्साइटमेंट बढ़ा हुआ है। ये फोन लगातार खबरों में बना हुआ है। इस बीच खबर आ रही है कि, इस फोन में एप्पल वाला फीचर मिल सकता है।

Nothing Phone 3 में मिल सकता है एक्शन बटन

Nothing Phone (3) को लेकर कंपनी के सीईओ Carl Pei ने एक फोटो शेयर की है। जिसे देखने के बाद लोग अंदाजा लगाने लगे हैं कि, इसमें iPhone 15 Pro जैसा एक्शन बटन मिल सकता है। अगर ऐसा हो जाता है तो ये एप्पल की बराबरी नथिंग इस फीचर से कर सकता है। फिलहाल इसको लेकर कंपनी ने किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

एक्शन बटन क्या होता है?

आपको बता दें, एक्शन बटन एक शॉर्टकट बटन है जो कि, यूजर को एक साथ कई सारे काम करने में मदद करता है। ये बटन Phone 15 सीरीज में Action बटन के तौर पर काम करता है तो वही, Realme 12 में Dynamic Button की तरह काम करता है। इस एक बटन से कई सारे काम किए जा सकते हैं। इसलिए इसको लेकर काफी चर्चा रहती है।

Nothing Phone (3) के संभावित फीचर्स

फीचरNothing Phone (3)
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 778G+ का प्रोसेसर मिल सकता है।
डिस्प्लेDynamic AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
बैटरी5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

Nothing Phone (3) को लेकर फिलहाल आधिकारिक रुप में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों के आधार पर कहा जा रहा है कि, इस फोन को 40 से 50 हजार रुपए की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026