---Advertisement---

अंधों के लिए क्या वरदान बनेगा OpenAI GPT-4o? वीडियो देख नहीं होगा यकीन

OpenAI GPT-4o आँखों की तरह काम कर सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 16, 2024 11:17 पूर्वाह्न

OpenAI GPT-4o
Follow Us
---Advertisement---

OpenAI GPT-4o: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से लोगों की जिंदगी काफी आसान हो गई है। अगर आप भी AI इस्तेमाल करते हैं तो OpenAI GPT-4o वर्जन को एक बार जरुर ट्राई करें। इससे आपको एक अलग ही तरह का अनुभव मिलेगा। GPT-4o से कैमरा कनेक्ट करके फोटो- वीडियो में दिख रही चीजों का कंटेन्ट बनवा सकते हैं या फिर जान सकते हैं। जिन लोगों की आंखें खराब होती है। ऐसे लोगों के लिए ये वदरान बन सकता है। क्योंकि Chat GPT 4o इंसानों की तरह बात करता है। इतना ही नहीं इसका आवाज को पहचान पाना भी बुहत ही मुश्किल है।

OpenAI GPT-4o बनेगा आंखें

OpenAI ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, एक व्यक्ति है जिसकी आंखें खराब है और उसने काला चश्मा लगा रखा है। वो GPT-4o के इस्तेमाल से अपने आस-पास मौजूद चीजों के बारे में पूछ रहा है और उनका जवाब भी पा रहा है।

इस वीडियो की शुरुआत में ये व्यक्ति एक ब्लडिंग दिखाता है। जिसका GPT-4o पूरा ब्योरा दे देता है। इसके बाद ये एक पार्क की तरफ जाता है और वहां के बारे में पूछता है। जिसके बाद GPT-4o वहां पर मौजूद बत्तखों और आस-पास के वातावरण के बारे में बताता है। इसके साथ वीडियो के अंत में एक टैक्सी देखी जा सकती है। इसके बारे में GPT-4o भी सही-सही जानकारी देती है। इस तरह ये AI आंखों की तरह काम कर रहा है।

GPT-4o बदलेगा दुनिया

आपको बता दें, कैमरा ChatGPT इंटरफेस में जाकर अगर आप इसे कैमरे का ऐक्सेस देते हैं तो ये नजदीकी चीजों को देखकर व्यवहार करेगा और जवाब देगा। इस तरह अपने आस-पास की चीजों की जानकारी ले सकते हैं। इसने AI की दुनिया बदल दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026