---Advertisement---

OpenAI का ChatGPT Search Engine क्या Google और Bing के लिए बनेगा आफत? फटाफट जान लें खासियत

OpenAI ChatGPT Search Engine को लॉन्च कर दिया गया है। ये Google और Microsoft Bing के लिए मुसीबत बन सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 1, 2024 11:55 पूर्वाह्न

OpenAI ChatGPT Search Engine
Follow Us
---Advertisement---

OpenAI ChatGPT Search Engine: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial intelligence) से यूजर्स की जिंदगी आसान करने वाली OpenAI ने ChatGPT के अलग-अलग वर्जन लॉन्च करने के बाद Google, Microsoft Bing की तरह ही OpenAI ChatGPT Search Engine को पेश कर दिया है। अब यूजर्स ChatGPT पर कंटेन्ट लिखवाने से लेकर गूगल की तरह कुछ भी बहुत ही आसानी से ढूंढ सकेंगे।

OpenAI ChatGPT Search Engine में क्या मिलेगा खास?

ChatGPT Search Engine की मदद से रियल टाइम में चल रही खबरों की जानकारी ले सकेंगे। इनमें स्पोर्ट्स के लाइव स्कोर से लेकर मौसम, स्टॉक का हाल जैसी अपडेट है। चैटजीपीटी का सर्च इंजन Google और Microsoft Bing जैसे सर्च इंजन के लिए चुनौती बन सकता है। क्योंकि ये यूजर को सटीक जानकारी पर लेकर जाएगा। चैटजीपीटी के सर्च इंजन का फिलहाल ChatGPT Plus के ही यूजर कर सकते हैं। इसके बाद एंटरप्राइज और एडू यूजर्स को ये सुविधा मिल सकती है। खबरों की मानें तो OpenAI कुछ समय बाद सर्च इंजन की सर्विस फ्री में शुरु कर सकता है।

ChatGPT सर्च, OpenAI के GPT-4 से भी ज्यादा अपग्रेड है। ये न्यूज की लाइव अपडेट तो देगा ही, इसके साथ ही इससे किसी भी तरह के सवाल का जवाब लिया जा सकेगा। इस खास सर्विस को यूजर्स के लिए जारी करते हुए ओपनएआई के प्रवक्ता निको फेलिक्स ने कहा कि, “लाइव सर्च की उपलब्धता के बावजूद, कंपनी उपयोगकर्ताओं को हमेशा नवीनतम प्रगति तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रशिक्षण डेटा को अपडेट करती रहेगी”।

OpenAI क ChatGPT Search Engine कैस Google और Microsoft Bing को देगा चुनौती?

सालों से इंटरनेट यूजर्स के डिवाइस पर इस्तेमाल होने वाले Google सर्च इंजन और Microsoft Bing के लिए ये एक चुनौती साबित हो सकता है। क्योंकि ChatGPT Search Engine के आने से यूजर्स बंट सकते हैं। अभी तक दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च इंजन गूगल का इस्तेमाल हो रहा है। कुछ लोग Bing का भी यूज करते हैं। लेकिन अगर यूजर ChatGPT Search Engine पर जाकर जानकरी सर्च करते हैं तो यकीनन इसका प्रभाव पड़ेगा।

ChatGPT Search Engine AI पर काम करता है। ऐसे में ये Google और Microsoft Bing AI पर प्रभाव डाल सकता है।SearchGPT गूगल और Bing के मुकाबले सीधे जानकारी यूजर तक पहुंचाता है। ऐसे में सटीक सवालों का जवाब ढूंढने वाले यूजर्स का ये ध्यान आकर्षित कर सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026