---Advertisement---

iPhone 18 में क्या दुनिया की सबसे एडवांस चिप मिलेगी? जानें कैमरे के लीक यूनिक फीचर्स

iPhone 18: एप्पल अपने अपकमिंग फोन में कई पावरफुल फीचर्स दे सकता है। इसके लीक्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है। पहले के मुकाबले अब आईफोन काफी बदलने वाला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 3, 2026 3:02 अपराह्न | Updated: अप्रैल 4, 2026 11:55 पूर्वाह्न

iPhone 18
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 18: एप्पल हर साल अपनी प्रीमियम सीरीज लाता है। इस बार आईफोन 18 सीरीज आने की पूरी उम्मीद है। खबरों की मानें तो इसे सितंबर  2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत, फीचर्स और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके लीक्स ने यूजर्स का अभी से ही ध्यान खींचना शुरु कर दिया है। आईफोन 18 को लेकर कहा जा रहा है कि, इसका कैमरा, प्रोसेसर, लुक और बैटरी के साथ कई स्मार्ट और कनेक्टिलिटी फीचर्स बदलने वाले हैं।

iPhone 18 का प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

एप्पल आईफोन 18 में कंपनी दुनिया की पहली सबसे पावरफुल TSMC 2 नैनोमीटर चिप दे सकता है। ये फोन को बहुत ही कम बैटरी पर हाई परफॉर्मेंस देगी। अभी तक इतने छोटे प्रोसेसर  और पावरफुल प्रोसेसर के साथ कोई दूसरा फोन मार्केट में नहीं है। गेमर्स और मल्टीटास्किंग काम करने वालों के लिए ये वरदान साबित होगी। एप्पल इसमें एआई को भी जोड़ सकता है। वहीं ,12GB की एआई रैम मिलने की भी बात कही जा रही है। डेटा ट्रांसफर करना हो या फिर फोन से लैपटॉप वाला काम करना हो ये चिप यूजर को नेक्सट लेवल का एक्सपीरियंस दे सकती है।

आईफोन 18 का कैसा हो सकता है कैमरा?

खबरों की मानें तो, कंपनी आईफोन 18 के कैमरे में भी बड़े बदलाव करने जा रही है। इसमें पहली बार यूजर की जरुरत को देखते हुए वेरिएबल अपर्चर मिल सकती है। इससे यूजर अपने हिसाब से लाइट को मैनुअल सेट करके क्रिस्टल क्लियर फोटो और वीडियो ले सकता है। अंधरे और कम रोशनी में ये मैजिक की तरह काम करेगा। इसमें 48 MP का सैमसंग सेंसर के लेस मेन कैमरा मिल सकता है। ये पिक्चर क्वालिटी को पहले से बेस्ट बनाएगा। सेल्फी के लिए कंपनी 24 MP का कैमरा दे सकती है। वहीं, दूर की चीजों को कैप्चर करने के लिए 48MP का पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है। इसमें 10X का ऑपटिकल जूम मिल सकता है। इसमें कंपनी 48MP के तीन कैमरे दे सकती है।  इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वीडियो बनाने वालों के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं होगा। खबरों की माने तो कंपनी इसमें  एडवांस लेवल का एआई दे सकती है।

एप्पल के अपकमिंग फोन के अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

iPhone 18लीक स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.9 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी क्लियर दिखेगी।
बैटरी/चार्जर5100mAh की बैटरी के साथ 45W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है। दावा किया जा रहा है कि, ये 40 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS 20 का ऑपरेटिंग सिस्टम AI से लेस हो सकता है।
कनेक्टिविटीइमरजेंसी में एन्हांस्ड सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ क्रैश डिटेक्शन का फीचर मिल सकता है।
आईलैंडडायनेमिक आईलैंड में बदलाव हो सकते हैं। ये पहले से छोटा हो सकता है।

 

आईफोन 18 की अनुमानित कीमत

आईफोन 18 की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है. लेकिन इसे 90000 के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। स्टोरेज वेरियंट अलग होने पर ये बढ़ और घट सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Xiaomi 17 Max

मई 23, 2026

Realme 16T

मई 22, 2026

Oppo Find X9s

मई 22, 2026

Oppo Find X9 Ultra

मई 21, 2026

Apple iPhone 18 Pro Max

मई 20, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 20, 2026