---Advertisement---

Oppo Find X10 Pro Max का कैमरा क्या Apple और Samsung के सबसे महंगे फोन्स पर पड़ेगा भारी? जानें लीक डिटेल्स

Oppo Find X10 Pro Max : ओप्पो फाइंड एक्स10 मैक्स जल्द लॉन्च होने वाला है। ये अपने प्रीमियम लीक फीचर्स के कारण चर्चा में बना हुआ है। इसका कैमरा एप्पल के आईफोन और सैमसंग की महंगी सीरीज को टक्कर दे सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 5, 2026 5:17 अपराह्न

Oppo Find X10 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Find X10 Pro Max :  भारत में ओप्पो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने इसके फीचर्स , कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसकी लीक डिटेल्स सामने आयी हैं। जिनसे यूजर्स काफी प्रभावित हैं। क्योंकि ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि, इस फोन में पावरफुल कैमरा मिल सकता है। जिसके कारण ये  एप्पल के आईफोन और सैमसंग के फोन्स के कैमरे को सीधी टक्कर दे सकता है। इसकी जूम पावर इनसे बेहतर हो सकती है।

Oppo Find X10 Pro Max  का कैमरा क्या एप्पल और सैमसंग को देगा टक्कर?

खबरों की मानें तो, ओप्पो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स में कंपनी 200MP का Samsung ISO HPC सेंसर से लैस कैमरा दे सकती है। दूर की चीजों को कैप्चर करने के लिए कंपनी इसमें 200MP का 3x पेरिस्कोप ज़ूम लेंस दे सकती है। ऐसी चर्चाएं हैं, कंपनी इसमें 200MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दे सकती है। इसमें 3MP का अलग से मल्टी-स्पेक्ट्रल सेंसर मिल सकता है। फोटो और वीडियो की क्वालिटी LUMO इमेजिंग इंजन और Hasselblad ट्यूनिंग बढ़ा सकती है। वहीं, 50MP का हाई-रिज़ॉल्यूशन सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसके कैमरे से 4K और 8K क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। आईफोन या सैमसंग से जब आप ज़ूम  करते हैं या चौड़ी  फोटो लेते हैं, तो मेगापिक्सल कम होने के कारण फोटो की क्वालिटी थोड़ी घट जाती है। लेकिन ओप्पो में तीनों कैमरे 200MP के होने की वजह से, आप चाहे ज़ूम करें या नॉर्मल फोटो खींचें, हर फ्रेम में आपको बेहद शानदार डिटेल्स और क्लैरिटी मिलेगी। जिसके कारण ये दोनों बड़ी कंपनियों को टक्कर दे सकता है।

ओप्पो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स फोन की बैटरी, प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स

Oppo Find X10 Pro Maxस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.89-इंच का 2K LTPO OLED कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Armor की सुरक्षा मिल सकती है।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9600 Pro (2nm) का पावरफुल प्रोसेसर मिल सकता है।
बैटरी/चार्जर10000mAh की बैटरी के साथ 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जर और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगपानी और धूल से बचाने के लिए IP69 रेटिंग मिल सकती है।

 

ओप्पो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स स्मार्टफोन की संभावित कीमत

ओप्पो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 1.30 लाख से लेकर 1.5 लाख के आस-पास की कीमत मे लॉन्च कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V80 5G

अक्टूबर 6, 2026

iQOO 16 5G

अक्टूबर 5, 2026

Vivo X Fold 6

अक्टूबर 5, 2026

Samsung Galaxy A08

अक्टूबर 3, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 2, 2026

Redmi 17C 5G

अक्टूबर 1, 2026