---Advertisement---

क्या सच में दुनिया का पहला डुअल 200MP Leica कैमरा स्मार्टफोन होगा Xiaomi 18 ? लॉन्च से पहले जानें लीक डिटेल्स

Xiaomi 18 : शाओमी 18 कई सारे प्रीमियम फीचर्स के साथ आ सकता है। इसकी लीक खूबियां यूजर्स का काफी ध्यान खींच रही हैं। फिलहाल इसके कैमरे ने लोगों को काफी एक्साइटेड किया हुआ है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 11, 2026 4:16 अपराह्न

Xiaomi 18
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 18 : चीनी कंपनी शाओमी के स्मार्टफोन भारत सहित दुनियाभर में खूब पसंद किए जाते हैं। इसका कारण किफायती बजट में हाईटेक फीचर्स मिलना  है। यही वजह है कि, यूजर्स को शाओमी 18 सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। ये 2026 के अंत तक लॉन्च हो सकती है। इस बीच शाओमी 18 के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्मार्टफोन में डुअल 200MP Leica कैमरा सेटअप होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें मुख्य और पेरिस्कोप ज़ूम, दोनों लेंस 200MP के हो सकते हैं। लीक खबरे हैं कि, ये डुअल 200MP Leica कैमरे वाला पहला फोन हो सकता है। फिलहाल अभी तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक रुप से पुष्टि नहीं की है।

Xiaomi 18  स्मार्टफोन का पावरफुल कैमरा लीक

शाओमी 18 मोबाइल में कंपनी डुअल 200MP Leica कैमरा सिस्टम दे सकती है। इसका 200MP का मेन कैमरा LOFIC HDR 3.0 तकनीक से लैस हो सकता है। ये रात के अंधेरे में भी काम करेगा। वहीं, दूर की चीजों के क्रिस्टल क्लियर कैप्चर करने के लिए इसमें दूसरा 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। ये फोन हाई-रेजोल्यूशन के साथ 3x ऑप्टिकल ज़ूम और एडवांस ‘टेलीमैक्रो’ फीचर्स के साथ आ सकता है। Leica की ट्यूनिंग के कारण इसमें Leica Authentic और Leica Vibrant जैसे मोड्स मिलेंगे, जो तस्वीरों को हुबहू असली रंगों जैसा लुक देंगे। इसके फ्रंट में 50MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। शाओमी 18 की कैमरा प्रोफेशनल लेवल की  पिक्चर क्वालिटी देगा।

शाओमी 18 का प्रोसेसर, बैटरी और अन्य लीक फीचर्स

Xiaomi 18 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.9-इंच तक की 2K फ्लैट LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
बैटरी/चार्जर7200mAh की बैटरी 120W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 का प्रोसेसर मिल सकता है।
जीपीयूहैवी गेमिंग और हैवी सॉफ्टवेयर के लिए Adreno 845 GPU मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगपानी-धूल और टूट-फूट से बचाने के लिए IP68 और IP69 की डुअल रेटिंग मिल सकती है।

 

शाओमी 18 की संभावित कीमत

शाओमी 18 की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 95000 के आस-पास की कीमत पर लॉन्च कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi 17C 5G

अक्टूबर 1, 2026

Google Pixel 11a

सितम्बर 30, 2026

Vivo X Fold 6

सितम्बर 30, 2026

OPPO Reno 16t

सितम्बर 28, 2026

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026