Xiaomi 18 का पावरफुल कैमरा और प्रोसेसर क्या मोबाइल मार्केट में खड़ा करेगा तगड़ा कॉम्पिटिशन? जानें हाईटेक लीक फीचर्स

Xiaomi 18 : शाओमी 18 बहुत जल्द पेश हो सकता है। इसके लीक फीचर्स सामने आए हैं। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। यहां जानें फोन में क्या नया मिल सकता है।

Xiaomi 18

Picture Credit: Google संभावित फोटो

Xiaomi 18: शाओमी बहुत जल्द अपनी 18 सीरीज  लॉन्च कर सकता है। साल के अंत तक इसके आने की उम्मीद की जा रही है। शाओमी 18 स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। जिसके कारण यूजर्स का ध्यान ये खींच रहा है। शाओमी के इस अपकमिंग फोन में प्रोफेशनल लेवल का कैमरा और बेहद हाईटेक प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ ही हैवी बैटरी मिल सकती है।

Xiaomi 18 फोन का कैमरा, प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स

Xiaomi 18 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.4 इंच की 2K क्रिस्टल-क्लियर रेजोल्यूशन वाली LTPO AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
बैटरी 7200mAh की बड़ी बैटरी 100W के सुपरफालस्ट चार्जर मिल सकता है। खबरों की मानें तो ये 40 मिनट के अंदर फोन को चार्ज कर सकता है।
थर्मल लूप कूलिंग सिस्टम फोन को गर्म होने से बचाने के लिए लार्जर वेपर चेंबर और अपग्रेडेड थर्मल लूप कूलिंग सिस्टम मिल सकता है।
प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 6 2nm का प्रोसेसर मिल सकता है। ये 4K/8K वीडियो एडिटिंग की परफॉर्मेस को बढ़ाएगा।
एआई एडवांस्ड HyperAI फीचर्स क्रिएटिव काम को आसान बनाएंगे।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
कैमरा 200MP का मेन कैमरा 1/1.28 इंच का ‘न्यू-जेनरेशन’ LOFIC सेंसर के साथ मिल सकता है। वहीं, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मिल सकता है। इसमें 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। ये कैमरा Leica Loic HDR 3.0 तकनीक के साथ आ सकता है। वहीं, 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
सेफ्टी और इमरजेंसी फीचर्स नो-नेटवर्क एरिया में सुरक्षा के लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिल सकती है। इसके साथ ही लोकल एआई सिक्योरिटी मिल सकती है।पानी, धूल और टूट-फूट से बचाने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग मिल सकती है। यूजर के डेटा की सुरक्षा के लिए प्राइवेसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मिल सकती है।

 

शाओमी 18 फोन की अनुमानित कीमत

शाओमी 18 फोन की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 95000 से लेकर 1 लाख के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

Exit mobile version