---Advertisement---

क्या महंगे फोन में मिलने वाला Zeiss ऑप्टिक्स Vivo V80 की बढ़ाएगा शान? लॉन्च से पहले जानें लीक फीचर्स

Vivo V80 : वीवो बहुत जल्द एक बेहद पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। वीवो वी80 की के संभावित फीचर्स यूजर्स का ध्यान खींच रहे हैं। इसके कैमरे में Zeiss ऑप्टिक्स मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 16, 2026 3:03 अपराह्न

Vivo V80
Follow Us
---Advertisement---

Vivo V80: वीवो वी सीरीज अपने प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है।  वीवो वी70 फोन को अभी हालहि में  19 फरवरी 2026 को लॉन्च किया गया था। इस पर यूजर्स का बहुत अच्छा रिस्पोंस देखने को मिला है। अब खबर आ रही है  कि, कंपनी वीवो वी 80 मोबाइल ला रही है। इसे भी साल के अंत तक लॉन्च किए जानें की प्रबल संभावनाएं हैं। ये एक बजट फ्रेंडली फोन बताया जा रहा है। जिसमें एंट्री लेवल के फीचर्स मिल सकते हैं।  खबरों की मानें तो इसके कैमरे में महंगे फोन में मिलने वाला Zeiss ऑप्टिक्स  मिल सका है।

  Vivo V80  में Zeiss ऑप्टिक्स कैसे करेगा काम?

खबरों की मानें तो, वीवो वी80 में ZEISS ऑप्टिक्स हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के रुप में दे सकता है। ये बिल्कुल प्रोफेशनल लेवल के DSLR कैमरे की तरह काम करता है और वैसे ही फोटो और वीडियो वाली क्वालिटी देता है। ZEISS Natural Color मोड बिल्कुल रियल फोटो और वीडियो को दिखाता है। इसमें क्लासिक सिनेमाई और प्रोफेशनल लेंसों के बैकग्राउंड ब्लर जैसे तमाम सारे फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें कस्टम इमेजिंग चिप  मिलती है। जो कि ,सिनेमैटिकल लेवल की वीडियो बनाने में मदद करती है।

वीवो वी80 स्मार्टफोन का संभावित कैमरा

वीवो वी80 स्मार्टफोन में 200 MP का मेन कैमरा Samsung ISOCELL सेंसर के साथ मिल सकता है। इसमें OIS दिया जा सकता है। इसके साथ ही 50 MP का नाइट टेलीफोटो लेंस 3.5X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मिल सकता है। इसमें 50 MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 50 MP का कैमरा मिल सकता है। इससे 4K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

वीवो के अपकमिंग फोन का प्रोसेसर, बैटरी और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

Vivo V80
स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.59 इंच की 1.5K Ultra Clear flat AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8s Gen 3 का प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगपानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 की रेटिंग मिल सकती है।
 बैटरी-चार्जर7000 mAh की बैटरी 100W के सुपरफास्ट चार्जर के साथ मिल सकती है। इसमें बाईपास चार्जिग का विकल्प भी मिल सकता है।

 

वीवो वी80 5 जी स्मार्टफोन की संभावित लॉन्चिग और अनुमानित कीमत

अभी तक वीवो वी80 की कीमत, फीचर्स और लॉन्चिग को लेकर कंपनी के द्वारा कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि,  इस फोन को 2026 के अंत तक पेश किया जा सकता है। वहीं, इसकी कीमत 50 हजार के आस-पास तक हो सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Pixel 11a

सितम्बर 30, 2026

Vivo X Fold 6

सितम्बर 30, 2026

OPPO Reno 16t

सितम्बर 28, 2026

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026