---Advertisement---

Google Pixel 11 Pro Fold को क्या ये 3 लीक फीचर्स बनाएगे फोल्डेबल फोन की दुनिया का किंग, यूनिकनेस देख नहीं होगा सब्र

Google Pixel 11 Pro Fold: गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड के लीक फीचर्स यूजर्स को काफी पसंद आ रहे हैं। इसमें पावरफुल प्रोसेसर के साथ बेहद हाईटेक कैमरा मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 5, 2026 3:39 अपराह्न

Google Pixel 11 Pro Fold
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 11 Pro Fold:  एक बार फिर से फोल्डेबल स्मार्टफोन का क्रेज यूजर्स के बीच बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि, एप्पल, सैमसंग, वीवो और ओप्पो सहित तमाम सारी कंपनियां किफायती कीमत में हाईटेक मुड़ने वाले फोन पर काम कर रही है।  इस बीच गूगल पिक्सल 11 सीरीज चर्चा में है। ये अगस्त के महीने में इसी साल पेश हो सकती है। इस सीरीज में कंपनी गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड मॉडल पेश कर सकती है। अभी तक  इसके फीचर्स, कीमत और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन इसके लीक्स में 3 ऐसी खूबियां वायरल हो रही हैं। जिन्हें देखने के बाद यूजर्स का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है।

Google Pixel 11 Pro Fold स्मार्टफोन में मिल सकता है Pixel Glow

गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड फोन को सबसे अलग इसका Pixel Glow बना सकता है। इस फोन के पीछे RGB LED स्ट्रिप लगी होगी, जो यूजर को नोटिफिकेशन के साथ चार्जिंग सहित तमाम सारी अपडेट दे सकती है। नथिंग फोन की तरह Glyph इंटरफेस देखने को मिल सकता है। लीक खबरों की मानें तो गूगल अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन में यही खास सबसे बड़ाअपडेट कर सकता है।

गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड में मिल सकता है पावरफुल प्रोसेसर

खबरों की मानें तो गूगल अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन में अभी तक का सबसे पावरफुल Tensor G6 प्रोसेसर दे सकता है। ये एआई से लैस हो सकता है। इससे बैटरी भी बचेगी और परफॉर्मेंस भी बढ़ेगी। हैवी गेमर्स और मल्टीटास्किंग काम करने वाले लोगों के लिए वरदान बताया जा रहा है।फोन को खराब होने से बचाने के लिए कंपनी इसमें रिमूवेबल बैटरी दे सकती है। इसके साथ ही अल्ट्रा स्लिम फोल्डेबल फोन हो सकता है। सेफ्टी के लिए आईफोन की तरह 3D Face Unlock मिल सकता है।

गूगल पिक्सल के अपकमिंग फोल्डेबल फोन के अन्य लीक फीचर्स

Google Pixel 11 Pro Foldस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले8.1-इंच का LTPO OLED की इनर डिस्प्ले और  6.4-इंच का OLED कवर डिस्प्ले मिल सकता है।
कैमरा50MP का मेन कैमरा मिल सकता है। 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। 48MPका टेलीफोटो कैमरा 5x जूम के साथ आ सकता है। 12MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
बैटरी/चार्जर5000mAh की बैटरी 45W का सुपरफास्ट चार्जर और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ आ सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सिक्योरिटी चिपTitan M3 सिक्योरिटी चिप यूजर के डेटा को सुरक्षित रखेगी।
सेफ्टी रेटिंगIP68 की रेटिंग फोन को पानी और धूल से बचाएगी।

 

Google Pixel 11 Pro Fold फोन की संभावित कीमत और अनुमानित लॉन्चिग

अभी तक कंपनी ने Google Pixel 11 Pro Fold फोन की कीमत और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक फीचर्स में दावा किया जा रहा है कि, इसे 1.60 लाख से लेकर 2 लाख के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।  इसमें 16GB की रैम और 256GB स्टोरेज मिल सकती है। गूगल पिक्सल 11 सीरीज को कंपनी अगस्त 2026 तक लॉन्च कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Gemini Omni AI

मई 20, 2026

Honor 600 Pro 5G

मई 19, 2026

Moto G37 Power

मई 19, 2026

Realme 16T

मई 18, 2026

OPPO Find X9s

मई 18, 2026

Xiaomi 17 Max

मई 18, 2026