---Advertisement---

कम कीमत में दमदार साउंड के साथ Wings Phantom 380 TWS हुए लॉन्च, ANC के साथ मिल रही लंबी बैटरी लाइफ

Wings ने अपने Phantom 380 TWS (ट्रू वायरलैस) को ANC फीचर के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है और ये कंपनी के पहले ऐसे TWS हैं जिनमें ANC का सपोर्ट देखने को मिलता है। इन्हें "गॉट गेम" टैगलाइन के साथ मार्केट में पेश किया गया है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 28, 2023 12:10 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Wings Phantom 380: Wings ने अपने Phantom 380 TWS (ट्रू वायरलैस) ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है और इन्हें “गॉट गेम” टैगलाइन के साथ मार्केट में पेश किया गया है। इसमें कंपनी ने एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट दिया गया है और ये कंपनी के पहले ANC फीचर के साथ आने वाले TWS गैमिंग ईयरबड्स हैं। ऐसे में आप भी अगर कम कीमत में किसी ईयरबड्स को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इन ईयरबड्स को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस Wings Phantom 380 TWS के बारे में सभी जानकारियां और देखिए कि इसमें कौन सी स्पेसिफिकेशन देखने को मिलती हैं।

ये भी पढ़ें: Amazon Sale: 39000 रुपये वाला Oppo Reno8 5G स्मार्टफोन 4490 रुपये में मंगाए घर, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

Wings Phantom 380 TWS की टेक्निकल स्पेसिफिकेशन

इंडियन कंपनी Wings ने अपने इन Phantom 380 TWS गैमिंग ईयरबड्स में 13mm के ड्राइवर और कॉलिंग के लिए ANC माइक को दिया गया है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ का वर्जन 5.3 मिलता है जो कि 15 मीटर दूर तक की कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह ईरबड्स 40 मिली सेकेन्ड की Low Latency के साथ आते हैं। चार्जिंग कैस के साथ में Wings Phantom 380 TWS का बैटरी बैकअप 50 घंटे का है और ANC के साथ ये ईयरबड्स 35 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं।

ModelWings Phantom 380
Driver Size13MM
Low Latency40MS
Active Noise Cancellation (ANC)Yes
Battery Backup50 Hours Without ANC 35 Hours
Bluetooth Version5.3 with 15 Meter Range

Wings Phantom 380 TWS की कीमत

कंपनी ने Phantom 380 TWS ईयरबड्स को 1299 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया है और अगर आप इन TWS ईयरबड्स को खरीदना चाहते हैं तो आपको कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट winglifestyle.in और इसके अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart से भी इन्हें खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें: एक बार चार्ज करने पर 2 महीने तक चलती है इस फोन की बैटरी! मिलते हैं ये खास फीचर्स

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026