---Advertisement---

लॉन्च से पहले Xiaomi 14 Pro का कैमरा मॉड्यूल हुआ लीक, फोटो खींचकर बार-बार देखने का करेगा मन!

Xiaomi 14 Pro: चाइना की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी शाओमी इन दिनों अपने नए स्मार्टफोन पर काफी तेजी से काम कर रही है। इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसकी खासियतों को लेकर चर्चा की जा रही है। Xiaomi 14 Pro के कई लीक सामने आ चुके हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 19, 2023 11:36 पूर्वाह्न

Xiaomi 14 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 14 Pro: चाइना की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी शाओमी इन दिनों अपने नए स्मार्टफोन पर काफी तेजी से काम कर रही है। इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसकी खासियतों को लेकर चर्चा की जा रही है। Xiaomi 14 Pro के कई लीक सामने आ चुके हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि 14 Pro एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। इसकी पिछली सीरीज की तरह ही इसमें भी काफी खास और कमाल के फीचर्स दिए जाएंगे।

Xiaomi 14 Pro की लीक जानकारी

Xiaomi 14 Pro की कुछ खास जानकारी लीक हुई है। इसमें इसके कैमरे सेटअप के बारे में जानकारी मिलती है। खबरों के मुताबिक, इसके रियर में स्कॉयर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। ये भी दावा किया जा रहा है कि इसका कैमरा सेटअप काफी हद तक Xiaomi 13 सीरीज जैसा होगा। हालांकि, Xiaomi 14 Pro में बेहतर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसके रियर में लाइका कैमरा सेंसर दिए जाने का दावा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: महंगे एसी से अब मिलेगा छुटकारा! उमरीभरी गर्मी की ताकत AC Bed Sheet के आगे पड़ जाएगी फीकी

Xiaomi 14 Pro के संभावित फीचर्स

शाओमी 14 प्रो में 6.8 इंच की सुपर अमोल्ड डिस्प्ले दी जाएगी। इसमें पंच होल डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास वी 5 का प्रोटेक्शन दिया जाएगा। 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ इसमें 1080 x 2400 पिक्सल रेज्योलूशन दिया जाएगा। फोन को चलाने के लिए 5100mah की बैटरी और 120W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। इसके साथ ही 50W का वॉयरलैस चार्जर भी दिया जा सकता है। इसमें 64MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है और फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

फीचर्सXiaomi 14 Pro
ProcessorQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
Display6.8 inches (17.27 cm)
Battery5100 mAh
Rear Camera64 MP + 64 MP + 64 MP
Front Camera32 MP

Xiaomi 14 Pro में हो सकती है इतनी कीमत

इसके साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी चार्जर दिया जाएगा। इस फोन को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत को कहा जा रहा है कि इसे 66990 रुपये हो सकती है। मगर अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें: AVATAR E12 Electric Car की लीक जानकारी ने उड़ाई Tesla की नींद! 600KM की रेंज के साथ मिल सकता है ताकतवर पावरट्रेन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026