---Advertisement---

Xiaomi 15 Ultra को स्पेशल बनाएगा 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट! 6.8 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले के साथ कर सकता है धमाका

Xiaomi 15 Ultra: शाओमी का नया स्मार्टफोन 50W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ धमाका कर सकता है। इसमें 6.8 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले आने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 26, 2025 1:31 अपराह्न

Xiaomi 15 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 15 Ultra: क्या आपको शाओमी 14 अल्ट्रा सीरीज याद हैं, अगर नहीं, तो आपको बता दें कि कंपनी ने उसे फ्लैगशिप प्रीमियम सेगमेंट में उतारा था। ऐसे में अपकमिंग शाओमी 15 अल्ट्रा को लेकर भी कुछ ऐसी ही चर्चा चल रही है। Xiaomi 15 Series की लॉन्च डेट का खुलासा हो चुका है, इसे 2 मार्च 2025 को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा। शाओमी 15 सीरीज को काफी धांसू खासियतों के साथ लाने की योजना है।

अभी तक सामने आई कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन मार्केट में आते ही तूफान मचा सकता है। इंटरनेट पर Xiaomi 15 Ultra Price को लेकर खूब बातचीत हो रही है। शाओमी 15 अल्ट्रा की कीमत पर अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं।

Xiaomi 15 Ultra को खास बनाएगा 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट!

ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शाओमी 15 अल्ट्रा फोन में 5500mah की बैटरी मिल सकती है। वहीं, खबरों के मुताबिक, Xiaomi 15 Series के इस फोन में 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट आने की संभावना जताई जा रही है। शाओमी 15 सीरीज के इस धांसू मॉडल में 90W का वायर्ड फास्ट चार्जर काफी कम समय में फ्लैगशिप स्मार्टफोन को फुल चार्ज कर देगा।

लेटेस्ट लीक की मानें, तो अपकमिंग फोन में 6.8 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट यूजर्स को अच्छा स्क्रीन एक्सपीरियंस प्रदान कर सकती है। Xiaomi 15 Ultra Price फ्लैगशिप सेगमेंट के हिसाब से तय होने की उम्मीद है। शाओमी 15 अल्ट्रा की कीमत पर अभी तक कई तरह के रिपोर्ट्स बाहर आ चुकी हैं।

स्पेक्सशाओमी 15 अल्ट्रा की लीक खूबियां
डिस्प्ले6.8 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite
बैटरी5500mah
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
रियर कैमरा200MP+50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP
रिफ्रेश रेट144Hz

शाओमी 15 अल्ट्रा में धूम मचा सकता यूनिक कैमरा सेटअप

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Xiaomi 15 Ultra फोन को अभी तक के एडवांस Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है। शाओमी 15 सीरीज के इस वेरिएंट में एंड्रॉयड 15 ओएस आने की आशंका है। Xiaomi 15 Series को यूनिक स्टाइल कैमरा सेटअप के साथ उतारा जा सकता है। फोन मेकर इसमें 200MP का मेन कैमरा ड्यूल OIS सपोर्ट के साथ पेश कर सकती है। शाओमी 15 अल्ट्रा की कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा रहने की काफी चर्चा है। मगर अभी तक Xiaomi 15 Ultra Price पर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026