---Advertisement---

Xiaomi 17 Ultra 5G: टॉप क्लास फीचर्स से लैस होगा 200MP का टेलीफोटो कैमरा, क्या सैमसंग के लिए खड़ी करेगा परेशानी? जानें लीक्स

Xiaomi 17 Ultra 5G: अपकमिंग शाओमी 17 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन में एक नहीं, बल्कि कई सारे सुपर एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं। इसका कैमरा सेटअप आते ही धमाल मचा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 30, 2025 6:44 अपराह्न

Xiaomi 17 Ultra 5G
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 17 Ultra 5G: फोन के कैमरे में आलीशान तलाश रहे हैं? तो आपको जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाओमी 17 अल्ट्रा 5जी मोबाइल का कैमरा अब तक का सबसे एडवांस साबित हो सकता है। यही वजह है कि कई लीक्स में इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह फोन सैमसंग के अपकमिंग एस26 अल्ट्रा फोन को कड़ी टक्कर प्रदान कर सकता है।

जल्द धमाका कर सकता है Xiaomi 17 Ultra 5G

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाओमी 17 अल्ट्रा 5जी को दिसंबर 2025 के आखिर तक या फिर जनवरी 2026 में बाजार में उतारने की उम्मीद है।

शाओमी 17 अल्ट्रा 5जी की संभावित कीमत

वहीं, आगामी शाओमी 17 अल्ट्रा 5जी का संभावित दाम 99999 रुपये के आसपास रहने की आशंका है। फिलहाल, इसके प्राइस को लेकर अलग-अलग लीक्स में अलग-अलग दावा किया जा रहा है। कंपनी ने अभी कुछ भी फाइनल नहीं किया है।

बड़ा धमाका कर सकता है आलीशान कैमरा सेटअप

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शाओमी 17 अल्ट्रा 5जी में ट्रिपल कैमरा सेटअप आने की उम्मीद है। इसमें 50एमपी का प्राइमरी कैमरा, 50एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस और 200एमपी का टेलीफोटो आ सकता है। बताया जा रहा है कि कंपनी कैमरे के नंबर से हटकर सेंसर क्वालिटी और साइज पर अधिक फोकस कर सकती है। इससे ग्राहकों को बढ़िया कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन के आगे की तरफ, 50एमपी का सेंसर काफी धूम मचा सकता है।

स्पेक्सशाओमी 17 अल्ट्रा 5जी की संभावित खूबियां
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.9 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5
ओएसएंड्रॉयड 16
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी6500mAh
रियर कैमरा50MP+50MP+200MP
सेल्फी कैमरा50MP

दमदार बैटरी के साथ मिलेगी धांसू चिपसेट

वहीं, अन्य लीक्स की मानें, तो शाओमी 17 अल्ट्रा 5जी में 6.9 इंच की डिस्प्ले, 144Hz की रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। साथ ही गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन और अच्छी बिल्ड क्वॉलिटी आने की उम्मीद है। इसमें पावर के लिए 6500mAh की बैटरी और 100W का वायर्ड चार्जर मिलने का अनुमान है। टेक कंपनी इस फोन को स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ उतार सकती है। हालांकि, अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 24, 2026

Apple iPhone Duo

अक्टूबर 23, 2026

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026

Samsung Galaxy F70 5G

अक्टूबर 19, 2026