---Advertisement---

Xiaomi 17T Pro: फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस, गेमिंग के साथ धूम मचाएंगे AI स्पेक्स, क्या फोटोग्राफी लवर्स को मिलेगा कुछ खास?

Xiaomi 17T Pro: फ्लैगशिप कैटेगरी में शाओमी 17टी प्रो मोबाइल जल्द ही कई सारी खूबियों के साथ भारतीय बाजार में जोरदार धमाका कर सकता है। इसमें एआई स्पेक्स भी मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 6, 2026 12:34 अपराह्न

Xiaomi 17T Pro
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 17T Pro: शाओमी ने प्रीमियम मिड रेंज सेगमेंट में धाकड़ फोन उतारने की तैयारी कर ली है। जी हां, फ्रेश लीक्स के मुताबिक, अपकमिंग शाओमी 17टी प्रो मोबाइल में डिजाइन से लेकर खूबियां तक सबकुछ जानदार होगा। यही वजह है कि इंटरनेट पर इसके कई स्पेक्स तेजी से चर्चा का विषय बन रहे है। ऐसे में लोगों के बीच भी इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें, तो फोन निर्माता अपनी 17 सीरीज लाइनअप में विस्तार के साथ लोगों को खास सौगात दे सकती है। आइए जानते हैं इसकी संभावित खूबियों की डिटेल।

शाओमी 17टी प्रो में मिल सकता है आकर्षक डिजाइन और परफॉर्मेंस

कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है शाओमी 17टी प्रो मोबाइल का डिजाइन काफी लुभावना रह सकता है। इसमें फ्लैट-डिस्प्ले डिजाइन और प्रीमियम मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें हाई पावर वाली मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट को शामिल कर सकती है, जोकि एआई पावर्ड खूबियों से भी लैस हो सकती है। इस वजह से यूजर्स को बेहतर स्पीड, मल्टीटास्किंग और धाकड़ परफॉर्मेंस मिलने का अनुमान है।

वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स की मानें, तो इसमें गेमिंग के लिए एक डेडिकेटिड चिप को जोड़ा जा सकता है। इसका पूरा फोकस सिर्फ गेमिंग क्षमता में इजाफा करना होगा। साथ ही कंपनी इसमें कई एआई आधारित गेमिंग स्पेक्स भी शामिल कर सकती है। सोशल मीडिया पर इसकी गेमिंग खूबियों को लेकर काफी चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि यह फोन आते ही गेमर्स का फेवरेट बन सकता है।

शाओमी 17टी प्रो में धूम मचाएगा कैमरा मॉड्यूल

उधर, शाओमी 17टी प्रो फोन के कैमरा सेटअप की बात करें, तो यह काफी विशेष रहने वाला है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसमें बैक पैनल पर 50एमपी का ड्यूल सेंसर मॉड्यूल दिया जा सकता है। साथ ही एक स्क्रीन फ्लैश लाइट दी जा सकती है। जबकि आगे की तरफ 32एमपी का सेल्फी कैमरा जोड़ा जा सकता है। इसमें एलईडी लाइट सेंसर शामिल करने की चर्चा है। ऐसे में इसका कैमरा किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है। वहीं, इसमें 7000mAh की बैटरी के साथ 80W का वायर्ड चार्जर जोड़ने की संभावना है। जबकि इसमें 6.83 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले और 144Hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है।

क्या है लीक प्राइस और लॉन्च की जानकारी?

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया है कि आगामी शाओमी 17टी प्रो मोबाइल का दाम 99999 रुपये हो सकता है। कंपनी इसे जून के आखिर में भारत समेत ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Realme 16T

मई 18, 2026

OPPO Find X9s

मई 18, 2026

Xiaomi 17 Max

मई 18, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

मई 17, 2026

Apple iPhone 18 Pro

मई 16, 2026

Artificial Intelligence

मई 16, 2026