---Advertisement---

Xiaomi 18 Pro Max: 200MP का ड्यूल कैमरा सेटअप बदल देगा फोटोग्राफी के स्टैंडर्ड, क्या नई चिपसेट के साथ मिलेगी 10000mAh की बैटरी?

Xiaomi 18 Pro Max: फ्लैगशिप श्रेणी में आगामी फोन शाओमी 18 प्रो मैक्स आते ही अपनी धाकड़ कैमरा खूबियों से दिल जीत सकता है। इसमें पहली बार हाईटेक प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 22, 2026 3:38 अपराह्न

Xiaomi 18 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 18 Pro Max: कैमरा खूबियों के लिए मशहूर शाओमी फोन कंपनी अपने आगामी मॉडल को लेकर चर्चा में बनी हुई है। ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अपकमिंग शाओमी 18 प्रो मैक्स मोबाइल में अब तक का सबसे एडवांस और पावरफुल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। जी हां, आपने सही पढ़ा है, अभी तक सिर्फ फोन की बैटरी ही ताकतवर होती थी, मगर अब इस अपकमिंग मोबाइल में शक्तिशाली कैमरा सेटअप मिलने की आशंका जताई गई है।

शाओमी 18 प्रो मैक्स में धूम मचाएगा कैमरा सेटअप

लीक्स के अनुसार, अपकमिंग शाओमी 18 प्रो मैक्स फोन फ्लैगशिप कैटेगरी में दस्तक दे सकता है। ऐसे में इसमें बैक पैनल पर 200एमपी का ड्यूल कैमरा मॉड्यूल मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि इससे मोबाइल फोटोग्राफी के नए स्टैंडर्ड कायम हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसमें एचडीआर लोफिक टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। जाहिर तौर पर इससे फोटोग्राफी एक्सपीरियंस बेहतर होने की उम्मीद है। यही वजह है कि इंटरनेट पर इसे लेकर काफी धूम मची हुई है। कंपनी इसमें 200एमपी का प्राइमरी कैमरा और 200एमपी का अल्ट्रावाइड सेंसर जोड़ सकती है। इतना ही नहीं, इसमें 50एमपी का टेलीफोटो सेंसर आने की भी संभावना है।

शाओमी 18 प्रो मैक्स में कैसी होगी प्रोसेसर और बैटरी पावर

उधर, कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आगामी शाओमी 18 प्रो मैक्स मोबाइल में नया प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। दावा किया जा रहा है कि इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 6 चिपसेट और एंड्रॉयड 17 ओएस का सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही 12जीबी रैम और 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प देखने को मिल सकता है। कुछ अन्य लीक्स में बताया जा रहा है कि इसमें धाकड़ परफॉर्मेंस के लिए 10000mAh की बैटरी क्षमता को जोड़ने की योजना है। साथ ही 120W का वायर्ड चार्जर शामिल करने की उम्मीद है, इससे यूजर्स को काफी कम टाइम में फुल बैटरी मिल सकती है।

क्या है लॉन्च और प्राइस की अनुमानित डिटेल?

वहीं, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि शाओमी 18 प्रो मैक्स मोबाइल को दिसंबर 2026 तक चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च करने की योजना है। इसका शुरुआती दाम 89999 रुपये रखने की आशंका है। मगर अभी तक कंपनी ने इस संबंध में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

 Samsung Galaxy S27 Pro

जून 8, 2026

Apple Foldable iPhone

जून 8, 2026

iPhone 18 Pro

जून 6, 2026

Samsung Galaxy Z Flip 8

जून 6, 2026

Infinix Smart 20

जून 5, 2026

OnePlus 16

जून 5, 2026