---Advertisement---

Xiaomi Diwali With Mi Sale 2023: Redmi और Mi के स्मार्टफोन से लेकर टीवी तक पर मिलेगी बंपर छूट! जानें ऑफर्स डिटेल्‍स

Xiaomi Diwali With Mi Sale 2023: देश में एक बड़े त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में कई ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां अपनी वेबसाइट्स पर सेल स्टार्ट करने वाली है। मशहूर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के बाद अब शाओमी कंपनी ने भी अपनी सेल की आधिकारिक घोषणा कर दी है। दिवाली फेस्टिवल को ...

Read more

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: सितम्बर 27, 2023 5:10 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi Diwali With Mi Sale 2023: देश में एक बड़े त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में कई ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां अपनी वेबसाइट्स पर सेल स्टार्ट करने वाली है। मशहूर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के बाद अब शाओमी कंपनी ने भी अपनी सेल की आधिकारिक घोषणा कर दी है। दिवाली फेस्टिवल को ध्यान में रखते हुए इस सेल को शुरू किया जाएगा। शाओमी ने ऐलान करते हुए बताया है कि शाओमी दिवाली विद एमआई सेल 2023 (Xiaomi Diwali With Mi Sale 2023) की शुरुआत जल्द होने वाली है। इस सेल में कई सारे शानदार ऑफर्स दिए जाएंगे। जानें क्या है इसकी पूरी जानकारी।

Xiaomi Diwali With Mi Sale 2023 की जानकारी

शाओमी ने अपनी आधिकारिक साइट पर दावा किया है कि इस सेल में ढेर सारे धमाकेदार ऑफर्स दिए जाएंगे। साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टटीवी और होम आइटम्स पर अच्छा डिस्काउंट दिया जाएगा। साइट पर इन डील्स के साथ ही कई अन्य बोनस और कूपन जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे। दावा किया जा रहा है कि शाओमी की ये सेल अमेजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2023 और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2023 के करीब ही शुरू किया जा सकता है। हालांकि, शाओमी ने अभी तक सेल कब से शुरू होगी, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सेल में स्मार्टफोन और टीवी पर मिल सकती है भारी छूट

सेल में कई स्मार्टफोन का नाम दिखाया जा रहा है। इसमें शाओमी 13 प्रो 5जी, शाओमी 12 प्रो 5जी, रेडमी नोट 12 5जी, रेडमी नोट 12 समेत कई शानदार फोन पर बढ़िया ऑफर दिया जाएगा। इसके अलावा शाओमी टीवी पर भी कमाल के ऑफर्स मिल सकते हैं।

Redmi और Mi प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स

वहीं, सेल में रेडमी और एमआई के प्रोडक्ट्स को भी बंपर डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा। शाओमी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर आधिकारिक अकाउंट से एक टीजर जारी किया है, जिसमें सेल के दौरान एक्सचेंज ऑफर्स मिलने का संकेत किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026

Leave a Comment