---Advertisement---

Xiaomi Easy Finance Program: लो जी! अब फोन पर भी मिल रहा लोन, यहां से खरीदें तुरंत!

Xiaomi Easy Finance Program के तहत अब यूजर्स लोन ले सकते हैं। इसके साथ ही लाभ भी उठा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए रिटेलर से संपर्क करें।

Avatar of Shikha Saxena

By: Shikha Saxena

Published: अक्टूबर 5, 2023 11:40 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi Easy Finance Program: : चीनी कंपनी शाओमी के स्मार्टफोन हो या फिर अन्य गैजेट्स सभी यूजर्स के द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। भारत में भr शाओमी के काफी ग्राहक हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि, भारत में सबसे ज्यादा मोबाइल बेचने वाली कंपनियों में तीसरे नंबर पर शाओमी का नाम आता है। अपने ग्राहकों के इसी बढ़ते प्यार और विश्वास को देखते हुए कंपनी ने एक खास स्कीम निकाली है। जिसके तहत अब लोगों को लोन पर फोन मिलेगा।

Xiaomi Easy Finance Program (XEF) प्रोग्राम क्या है?

अगर आपका बजट बहुत ही कम है तो आप 15 हजार तक के फोन को लोन करा सकते हैं। कंपनी ने इसकी शुरुआत Redmi 12 से की है। ये फोन 15 तक की कीमत में आता है। कंपनी ने इस स्कीम की शुरुआत Xiaomi Easy Finance यानि की XEF नाम से की है। इसका लाभ उन सभी लोगों को मिलेगा। जो लोग 15000 तक का बजट रखते हैं या फिर जिन्हें फोन की तो बहुत जरुरत है , लेकिन पैसा न होने के कारण वो चाहकर भी फोन को नहीं खरीद पाते हैं। कम बजट वाले यूजर्स को टारगेट करना कंपनी का उद्देश्य के साथ सेल बढ़ाना है। ऐसे में भारतीय यूजर्स को काफी लाभ मिलेगा। इसके लिए कंपनी ने axio के साथ पार्टनरशिप की है।

लोन स्कीम पर शाओमी कंपनी ने क्या कहा?

आपको बता दें, शाओमी इंडिया के अध्यक्ष मुरलीकृष्णन बी ने बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि, “हमारा लक्ष्य स्मार्टफोन स्वामित्व को एक सहज और परेशानी मुक्त अनुभव बनाना है। यह पहल ग्राहकों को आसान वित्त समाधान प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने के हमारे लक्ष्य का एक हिस्सा है कि रेडमी स्मार्टफोन हर किसी की पहुंच में है, चाहे उनका स्थान कुछ भी हो।”इसका लाभ उठाने के लिए यूजर्स को Mi Homes, Mi Studio, Mi Stores, Mi Preferred Partners या फिर रिटेलर के पास जाना होगा। इसका लाभ यूजर को नो कोस्ट EMI पर मिलेगा और वो भी तुरंत।

Xiaomi Easy Finance Program का कैसे उठाएं लाभ?

1-नजदीकी रिटेलर की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, यूजर को 15000 तक का फोन खरीदने के लिए फाइल चार्ज देना होगा।

2- लोन क्रेडिट कार्ड पर लिया जा सकता है।

3-बजाज फाइनेंस से भी लाभ उठा सकते हैं।

4-लोन की सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहक को नजदीकी दुकान या रिटेलर को आधारकार्ड, पैन कार्ड, और बैंक डिटेल्स देनी होंगी। जिसके तुरंत बाद ही 15 हजार के फोन पर लोन मिल जाएगा। इस सुविधा से ग्राहक तुरंत फोन खरीद सकते हैं।

*नोट- ज्यादा जानकारी के लिए आप नजदीकी रिटेलर से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों पर नियम या फिर शर्तों में बदलाव हो सकता है। ये जानकारी नजदीकी रिटेलर के द्वारा दी जानकारी के आधार पर बनाई गई है। जिसकी त्रुटि या फिर अन्य समस्या की DNP हिन्दी जिम्मेदार नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Commercial LPG Cylinder Price

मई 1, 2026

Noida International Airport

अप्रैल 30, 2026

Samsung Galaxy S27

अप्रैल 30, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 30, 2026

Google Pixel 11

अप्रैल 30, 2026

Financial Rule Change from 1st May 2026

अप्रैल 30, 2026

Leave a Comment