---Advertisement---

Xiaomi Redmi 14C 5G: क्या रेडमी के नए फोन में मिलेंगे यूनिक अपग्रेड्स? बैटरी और प्रोसेसर को लेकर सामने आई लीक डिटेल्स

Xiaomi Redmi 14C 5G: फेमस फोन कंपनी रेडमी अपने नए फोन में स्पेशल अपग्रेड्स दे सकती है। इसकी बैटरी और प्रोसेसर काफी पावरफुल हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 29, 2024 12:10 अपराह्न

Xiaomi Redmi 14C 5G
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi Redmi 14C 5G: Smartphone मार्केट में Xiaomi ने अपना अच्छा-खासा दबदबा बना रखा है। साल 2025 की शुरुआत में शाओमी एक बड़ा धमाका करने वाली है। फोन कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि वह अपने नए स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 14C 5G को 6 जनवरी 2025 को लॉन्च करेगी। इसके साथ ही कंपनी ने फोन का लुक और कुछ खास जानकारी भी रिवील कर दी है।

Xiaomi Redmi 14C 5G में मिलेंगे यूनिक अपग्रेड्स?

स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने नए फोन की लॉन्चिंग डेट बताते हुए अपकमिंग फोन का डिजाइन भी दिखा दिया। फोन को बेहद ही आकर्षक लुक के साथ बाजार में उतारा जाएगा। यह प्रीमियम डिजाइन वाला फोन हो सकता है।फोन के बैक पैनल पर बड़े से गोल आकार का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसमें ड्यूल कैमरा मिलने की संभावना है। 50MP का एआई मेन कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा आ सकता है।

Xiaomi Redmi 14C 5G की लीक बैटरी और प्रोसेसर डिटेल्स

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी रेडमी के नए फोन में Snapdragon 4 Gen 2 SoC प्रोसेसर दे सकती है। यह अच्छी क्षमता के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। फोन में 5160mah की बैटरी आने की लीक जानकारी है। साथ में 18W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 14 ओएस के साथ HyperOS सॉफ्टवेयर को भी सपोर्ट करेगा।

स्पेक्सरेडमी फोन की लीक डिटेल्स
डिस्प्ले6.68 इंच
चिपसेटSnapdragon 4 Gen 2 SoC
बैटरी5160mah
रियर कैमरा50MP
सेल्फी कैमरा5MP

Xiaomi Redmi 14C 5G की संभावित खूबियां

कई खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि रेडमी के फोन में 6.68 इंच की LCD HD प्लस डिस्प्ले दी जा सकती है। स्क्रीन में 120hz की रिफ्रेश रेट और इमर्सिव व्यू अनुभव मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन की कीमत 11 से 14000 रुपये के करीब हो सकती है। हालांकि, इसके आधिकारिक फीचर्स के लिए इंतजार करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026