---Advertisement---

Xiaomi Redmi 15 5G: क्या किफाएती दाम में मिलेगा 50MP का AI पावर्ड कैमरा? 19 अगस्त को 7000mAh की बैटरी के साथ होगा लॉन्च; जानें लीक्स

Xiaomi Redmi 15 5G: अपकमिंग शाओमी रेडमी 15 5जी स्मार्टफोन को बजट दाम में लाने की संभावना है। ऐसे में यह फोन सस्ते में महंगे फीचर्स का आनंद दे सकता है। यह फोन 19 अगस्त को 7000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगा

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 30, 2025 11:40 पूर्वाह्न

Xiaomi Redmi 15 5G
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi Redmi 15 5G: पॉकेट फ्रेंडली प्राइस में शाओमी रेडमी 15 5जी स्मार्टफोन एंट्री मार सकता है। शाओमी कंपनी के रेडमी ब्रांड के तहत इस फोन को नेक्स्ट मंथ इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। शाओमी रेडमी 15 5जी फोन को लेकर इंटरनेट पर काफी तरह की अटकलें चल रही हैं। ऐसे में अगर आप किसी धमाकेदार फोन का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे, तो समझिए कि अब वो फोन आ गया है। शाओमी रेडमी 15 5जी फोन में डिजाइन, कैमरा और खासकर बैटरी काफी लोगों को प्रभावित कर सकती है।

Xiaomi Redmi 15 5G Launch Date

टेक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि शाओमी रेडमी 15 5जी की लॉन्च डेट 19 अगस्त 2025 रखी गई है। ऐसे में तगड़े फोन के लिए बस थोड़ा ही इंतजार करना होगा।

Xiaomi Redmi 15 5G Price in India

कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि शाओमी रेडमी 15 5जी फोन बजट सेगमेंट में जोरदार एंट्री ले सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाओमी रेडमी 15 5जी की इंडिया में कीमत 15000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।

Xiaomi Redmi 15 5G Specifications

फोन मेकर ने अपने ऑफिशियल पेज पर बताया है कि अपकमिंग स्मार्टफोन शाओमी रेडमी 15 5जी में 7000mAh की बैटरी को शामिल किया जाएगा। इसके साथ 18W का रिवर्स चार्जर भी मिलेगा। इसकी मदद से यूजर्स फोन के जरिए अन्य डिवाइस को चार्ज कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, इस फोन की बैटरी सिलिकॉन कॉर्बन टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। इसकी बैटरी लाइफ 2 गुना होगी और 4 साल से अधिक टाइम तक साथ देगी। शाओमी रेडमी 15 5जी की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसमें सेगमेंट की सबसे बड़ी डिस्प्ले 6.9 इंच की स्क्रीन दी जाएगी। साथ ही 144Hz की रिफ्रेश रेट के साथ सेगमेंट सेफ डिस्प्ले मिलेगा।

स्पेक्सशाओमी रेडमी 15 5जी की संभावित खूबियां
चिपसेटQualcomm Snapdragon 6s Gen 3
रैम-स्टोरेज6GB-128GB
डिस्प्ले6.9 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी7000mAh
रियर कैमरा50MP+50MP
फ्रंट कैमरा32MP

शाओमी रेडमी 15 5जी में मिलेगा 50MP का AI पावर्ड ड्यूल कैमरा

कंपनी के पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Xiaomi Redmi 15 5G फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट के साथ Xiaomi Hyper OS 2.0 का सपोर्ट दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 50MP का AI पावर्ड ड्यूल कैमरा मिलेगा। इतना ही नहीं, इस फोन में गूगल जेमिनी, सर्कल टू सर्च के साथ कई दमदार एआई फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे। वहीं, लीक्स के मुताबिक, इसके फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इस फोन को 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ उतारा जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026