---Advertisement---

धुरंधर की सक्सेस देख लपलपाने लगी Akshay Kumar की जीभ, जानिए तारीफ करते हुए सिनेमा के बदले रुख पर क्या बोले भूत बंगला एक्टर

Akshay Kumar: धुरंधर की तारीफ करते हुए भूत बांग्ला एक्टर ने ऐसा क्या कह दिया जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। सिनेमा के बदले अंदाज को लेकर वह हैरान है और ऐसी फिल्मों में काम करना चाहते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में उन्होंने क्या कहा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 21, 2026 2:57 अपराह्न

Akshay Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Akshay Kumar: फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर के सामने भूत बंगला से खिलाड़ी कुमार लोगों के बीच चर्चा में बने हुए हैं। प्रियदर्शन की फिल्म से कॉमेडी की दुनिया में वह फिलहाल तबाही मचा रहे हैं लेकिन इस इसके बीच अब वह धुरंधर और एनिमल जैसे फिल्मों को देखने के बाद एंग्री यंग मैन के किरदार में दिलचस्पी दिखाई। शुभांकर मिश्रा के साथ इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो लगातार चर्चा में है। जी हां, फिल्म की तारीफ करते हुए आदित्य धर और एनिमल की संदीप रेड्डी वांगा क्यों ऑफर की बात की है और बदलते सिनेमा को लेकर मुखर हुए हैं।

धुरंधर की तारीफ में भूत बंगला एक्टर अक्षय कुमार ये क्या बोले

धुरंधर को लेकर बात करते हुए अक्षय कुमार कहते हैं कि “यह देश के बारे में है… यह बहुत अच्छी तरह से बुनी हुई फिल्म है। हर सवाल का जवाब है। ज़ाहिर है, साफ पता चलता है कि उनको पता था बहुत सारी चीज़ें उनको बहुत जगहों से मिली हैं और उन्होंने उस फिल्म को लेकर बनाया। इसकी असलियत, वे किस तरह की चीज़ें दिखाना चाहते थे। पाकिस्तान में क्या हुआ, इंडिया में क्या हुआ। वे इससे कैसे निपट रहे थे। कैसे एक एजेंसी दूसरी एजेंसियों के खिलाफ काम करती है… बहुत खूबसूरती से बनाई गई है।”

बदल रहे सिनेमा को लेकर Akshay Kumar ने जाहिर की ये ख्वाहिश

इसके साथ ही भूत बंगला एक्टर ने कहा कि “सच्चाई को पकड़ना और उसे इस तरह फिल्म में जीवंत करना वाकई काफी खूबसूरत है। उम्मीद करता हूं कि कभी ऐसा मौका मिलेगा जब इस तरह के सिनेमा में मैं भी काम कर पाऊंगा।” निश्चित तौर पर सिनेमा बदल रहा है। इस दौरान अक्षय कुमार ने यह भी कहा था कि अगर एनिमल या धुरंधर किसी भी डायरेक्ट को लगता है कि मैं उनकी फिल्मों में काम करने लायक हूं तो वह मेरे से बात कर सकते हैं लेकिन वह मेरे लिए सही होना चाहिए।

निश्चित तौर पर अक्षय कुमार के फैंस के लिए उनका एंग्री यंग मैन अवतार काफी स्पेशल हो सकता है क्योंकि कभी रोम-कॉम तो अब अक्सर कॉमेडी की दुनिया में वह चर्चा में रहे हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026

Jana Nayagan Advance Booking Day 1

जुलाई 22, 2026

John Abraham

जुलाई 22, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 5

जुलाई 22, 2026

Amitabh Bachchan

जुलाई 22, 2026

Kangana Ranaut

जुलाई 21, 2026