---Advertisement---

BSSC Recruitment 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने खोला नौकरियों का पिटारा, 11 हजार पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

BSSC Recruitment 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग की इंटर स्तरीय परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। आयोग ने इंटर स्तरीय 11,098 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन 11 नवंबर 2022 तक स्वीकार किए जाएंगे।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: सितम्बर 30, 2023 12:58 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

BSSC Recruitment 2023: बिहार में सरकार नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग 11 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। BSSC ने 11,098 इंटरलेवल पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार बीएसएससी की वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 11 नवंबर 2023 तक जारी रहेगी।

भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की वेबसाइट onlinebssc पर जाकर इन पदों से संबंधित सारी जानकारी हासिल कर लें। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में आवेदन योग्यता, चयन प्रक्रिया व परीक्षा पैटर्न से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन की तिथि 27 सितंबर से शुरू हो गई है, जो 11 नवंबर तक जारी रहेगी। वहीं, फीस भुगतान की अंतिम तिथि 9 नवंबर तय की गई है।

किसके लिए कितनी आयु सीमा?

नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत कुल 11,098 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इंटर स्तरीय इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनारक्षित महिला उम्मीदवारों और अन्य आरक्षित पुरुष उम्मीदवारों के लिए, आयु सीमा 40 रखी गई है। वहीं, एससी, एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 42 वर्ष तय की गई है।

परीक्षा के लिए देनी होगी इतनी फीस

सामान्य श्रेणी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए, बीएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा शुल्क 540 रुपये रखा गया है। जबकि, बिहार के निवासी एससी या एसटी उम्मीदवार के लिए ये शुल्क 135 रुपये तय किया गया है। इसके अतिरिक्त, महिलाओं और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों को भी 135 रुपये का शुल्क ही देना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment