---Advertisement---

Donald Trump के खिलाफ घर में बगावत! सड़कों पर उतरे लाखों लोग, अमेरिका में सियासी भूचाल से हड़कंप! जानें सबकुछ

Donald Trump: ईरान पर हो रहे हमले को लेकर अमेरिकी लोगों ने अपने ही राष्ट्रपति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लाखों की संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 29, 2026 12:32 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति अब चारों तरफ से घिरते हुए नजर आ रहे है। एक तरफ अमेरिका यह सोच रहा था कि ईरान पर हमला करके वह जल्द ही इससे छुटकारा पा लेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं, ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है, और युद्ध में जमकर मुकाबला कर रहा है। वहीं अब ईरान पर हो रहे हमले को लेकर अमेरिकी लोगों ने अपने ही राष्ट्रपति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके बाद कई तरह के सवाल उठने लगे है। शनिवार को लोगों ने नो किंग्स’ रैलियों में लाखों लोगों ने ईरान युद्ध और डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Donald Trump के खिलाफ उतरा जनसैलाब

अमेरिका के कई बड़े शहरों में भारी भीड़ देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने नीतियों, बयानों और हालिया फैसलों के खिलाफ नाराजगी जताई। कई जगहों पर यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, तो कुछ इलाकों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों की खबरें भी सामने आईं।

बता दें कि अमेरिका के लोग लगातार Donald Trump के फैसले का विरोध कर रहे है, जिसमे वीजा नियमों में बदलाव, ईरान युद्ध, समेत कई चीजें शामिल है। जो दिखाता है कि कैसे ट्रंप के खिलाफ लोगों के अंदर असंतोष पैदा हो गया है। मालूम हो कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से कई ऐसे फैसले लिए गए जिससे अमेरिका ही नहीं दुनिया के कई देशों पर इसका असर पड़ा है।

इस वजह से भड़का विरोध

एक्सपर्ट के खिलाफ लाखों की संख्या में अमेरिकी Donald Trump की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। सरकार की नीतियों से असंतोष, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर नाराजगी। अंतरराष्ट्रीय फैसलों को लेकर असहमति और
पार्टी के अंदर बढ़ती खींचतान शामिल है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि विरोध में कुछ ऐसे लोग भी शामिल दिखे, जिन्हें पहले ट्रंप समर्थक माना जाता था। मालूम हो कि टैरिफ मामले पर अमेरिका सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के फैसले को अवैध करार दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी ट्रंप ने सभी देशों पर टैरिफ लगा दिया था। वहीं अब देखना होगा कि क्या ये विरोध प्रदर्शन भयंकर रूप लेता  है और इससे क्या ट्रंप की मुश्किलें बढ़ सकती है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PSL 2026

मार्च 27, 2026

Cholesterol Control

मार्च 17, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 15, 2026

Rain Alert 16 March 2026

मार्च 15, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 15, 2026

Heat Alert 15 March 2026

मार्च 14, 2026