---Advertisement---

IND vs NZ ICC World Cup 2023 : भारत ने किए दो बदलाव, हार्दिक की जगह इस खिलाड़ी को मिली जगह, देखें प्लेइंग 11

IND vs NZ ICC World Cup 2023 : भारत बनाम न्यूजीलैंड महामुकाबला आज धर्मशाला में खेला जाएगा। यह दोनों की टीमों का पांचवा मुकाबला है। आज इस मुकाबले में दोनों में से एक टीम को वर्ल्ड कप में पहली हार झेलनी पड़ेगी। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने ही वर्ल्ड कप 2023 में चार मैच खेलते ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 22, 2023 1:42 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ ICC World Cup 2023 : भारत बनाम न्यूजीलैंड महामुकाबला आज धर्मशाला में खेला जाएगा। यह दोनों की टीमों का पांचवा मुकाबला है। आज इस मुकाबले में दोनों में से एक टीम को वर्ल्ड कप में पहली हार झेलनी पड़ेगी। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने ही वर्ल्ड कप 2023 में चार मैच खेलते हुए सभी में जीत दर्ज़ की। 

भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के चलाते हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टीम में दो बदलाव किए हैं। टीम में सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के प्लेइंग 11

रोहित शर्मा(कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली,श्रेयस, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव। 

हार्दिक को लगी चोट

19 अक्टूबर को भारत बनाम बांग्लादेश मुक़ाबले में भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को चोट लग गई थी। चोट के चलते उन्हें मैच से बाहर होना पड़ा था। इतना ही नहीं उन्हें मैच के दौरान अस्पताल भी ले जाना पड़ा था।

बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में 9वें ओवर में गेंदबाज़ी करने आए हार्दिक पंड्या को मैदान से बाहर जाना पड़ा। हार्दिक अपना यह पहला ओवर ही डाल रहे थे। दरसअल ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक को टखने पर चोट लग गई। हार्दिक जब बांग्लादेश के बल्लेबाज़ लिटन दस का स्ट्राइक ड्राइव रोकने की कोशिश कर रहे थे तभी उन्हें पैर में दिक्कत महसूस हुए। जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now