---Advertisement---

कल का मौसम 15 Feb 2026: यूपी समेत इन राज्यों में आसमानी आफत, मूसलाधार बारिश से मचेगा मौत का तांडव, तो पहाड़ों पर अगले कुछ घंटों में भयंकर तबाही का अलर्ट! देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 15 Feb 2026: मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने, तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 14, 2026 6:10 अपराह्न

कल का मौसम 15 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 15 Feb 2026: देशभर में एक बार फिर मौसम अपना मिजाज बदलने जा रहा है। 11 से अधिक राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने, तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसके अलावा अगर पहाड़ों की बात करें तो विभाग ने तेज बारिश, बर्फबारी और आसमानी आफत का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश दिए है। हालांकि दिल्ली समेत कई जगहों पर धीरे-धीरे गर्मी का एहसास शुरू होने लगा है। जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है। सूरज देवता ने अपने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर के वक्त कड़ी धूप लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है?

यूपी समेत कई जगहों पर आसमानी आफत का अलर्ट

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से, 17 और 18 फरवरी 2026 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर वर्षा/बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर वर्षा/गरज के साथ बिजली की संभावना है। यूपी की बात करें तो विभाग ने 15, 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट कर दिया है। इसके अलावा 17 और 18 तारीख को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में छिटपुट बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। मध्य प्रदेश में 18 और 19 फरवरी को बारिश होने की संभावना है और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 16 से 18 फरवरी के दौरान गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने (30-40 किमी प्रति घंटा) की संभावना है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल

अगर बिहार की बात करें तो यहां अभी भी मौसम आंख मिचौली खेल रहा है। विभाग के अनुसार सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गया, जहानाबाद, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में मौसम विभाग की तरफ से घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उत्तराखंड, हिमाचल मौसम का अलर्ट जारी

पहाड़ों पर मौसम विभाग ने एक बार बर्फबारी, बारिश और बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है, जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। अगर उत्तराखंड की बात करें तो विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, कर्णप्रयाग, रूद्रप्रयाग, बद्रीनाथ, केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी की  संभावना जताई है। अगर हिमाचल में कल का मौसम की बात करें तो  हिमाचल प्रदेश में भी अगले 48 घंटे बाद बारिश दस्तक दे सकती है। शिमला, कांगड़ा, मंडी, सोलन, चंबा और हमीरपुर में बारिश होने का अनुमान है, जिसके बाद ठंड बढ़ सकती है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengal Politics

जुलाई 10, 2026

Iran-US War

जुलाई 10, 2026

Jharkhand News

जुलाई 10, 2026

Jharkhand News

जुलाई 9, 2026

Rashifal 10 July 2026

जुलाई 9, 2026

Rain Alert 10 July 2026

जुलाई 9, 2026