---Advertisement---

Meerut News: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अरमान मलिक की हुई मौत, फैंस में दौड़ी शोक की लहर

Meerut News: टिकटोक से घर-घर प्रचलित हुए इस इनफ्लुएंसर की हुई मौत, प्रशंसकों में दौड़ी शौक की लहर

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: अक्टूबर 31, 2023 12:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में रहने वाले फेमस टिक टॉक स्टार अरमान मलिक की रविवार रात तबीयत बेहद खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद सोमवार के दिन उनके दिल की धड़कन की गति रुकने की वजह से उनकी मौत हो गई।

टिक टॉक स्टार अरमान मलिक की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीते दिन यानी कि सोमवार को टिक टॉक स्टार अरमान मलिक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार की रात अरमान मलिक को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामला मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र का है। जहां कोटला वाला बाजार में रहने वाले एक टिकटोक स्टार की दिल की धड़कन की गति रुकने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार निमोनिया होने की वजह से अरमान मलिक की धड़कन रुक गई थी।

प्रशंसकों में दौड़ी शोक की लहर

मृतक टिक-टॉक स्टार के परिजनों ने जानकारी दी की देर रात उन्हें सांस लेने में काफी ज्यादा तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद सभी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान ही टिक-टॉक स्टार की मौत हो गई।

जैसे ही सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आई की अरमान मलिक की मौत हो गई है। तो उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। कोई भी अरमान की मौत पर विश्वास नहीं कर पा रहा है। सभी लोग उन्हें याद कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026