---Advertisement---

Salman Khan ने फैमिली संग बनाया रुमर्ड गर्लफ्रेंड Lulia Vantur का बर्थडे और भी स्पेशल, वायरल हुई तस्वीर

इन दिनों एक लेटेस्ट तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें, Salman Khan अपनी फैमिली के साथ रुमर्ड गर्लफ्रेंड Lulia Vantur का बर्थडे मनाते दिख रहे हैं। चलिए जानते हैं माजरा क्या है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 25, 2024 4:20 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान उर्फ सलमान खान आए दिन अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर इंटरनेट की दुनियां में छाए रहते हैं। यहीं बता दें सलमान खान के रिलेशनशिप की खबरें तो हॉट टॉपिक्स में गिनी जाती हैं। इसी तरह एक बार फिर एक्टर अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड और अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें, सलमान अपने परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर का जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है।

Salman Khan ने फैमिली संग मनाया रुमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया का जन्मदिन

दबंग एक्टर सलमान खान ने कभी खुलकर यूलिया वंतूर संग अपने रिश्ते पर बात नहीं की है लेकिन, आए दिन एक साथ स्पॉट होने को लेकर चर्चाओं में आ जाते हैं। यहीं इस बार भी एक्टर की एक अनदेखी तस्वीर समाने आई है, जिसमें वह अपने परिवार वालों के साथ मिलकर रुमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर का बर्थडे और भी स्पेशल बनाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सलमान खान के साथ उनकी बहन अर्पिता, उनके जीजा आयुष शर्मा और बाकी घर वाले भी दिख रहे हैं। बता दें यूलिया वंतूर का यह 41वां बर्थडे था और जिसे वह क्लब या पार्टीज में नहीं अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड यानी सलमान खान की फैमिली संग सेलिब्रेट कर रही हैं।

सलमान खान का वर्क फ्रंट

बात की जाए सलमान खान के वर्क फ्रंट की तो आपको बता दें, एक्टर को जल्द उनकी अपकमिंग फिल्म सिकंदर, द बुल, दबंग 4, किक 2 और शेर खान जैसी कई बड़ी फिल्मों में देखा जा सकता है। फैंस भी काफी लंबे समय से सलमान की अच्छी और धमाकेदार फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहीं अब देखना यह होगा कि क्या उनकी यह फिल्में बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखा पाएंगी या नहीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now