---Advertisement---

Shani Margi 2023: धनतेरस से पहले इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव कर देंगे मालामाल

नवम्बर महीने की शुरूआत में ही शनिदेव अपनी चाल बदलकर मार्गी होने जा रहे हैं जिससे सभी राशियों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. आज इसी किस्मत खोल देने वाले शनिदेव के प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: अक्टूबर 24, 2023 3:53 अपराह्न

Shani Margi 2023:
Follow Us
---Advertisement---

Shani Margi 2023: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार ग्रहों की चाल हमारी जिंदगी पर असर डालती है, इन सभी ग्रहों में शनिदेव का स्थान विशेष है. इस त्योहारी सीजन में भी ग्रहों की चाल से कुछ योग बन रहे हैं, जो कई राशि के जातकों के लिए किस्मत बदल देने वाला साबित हो सकता है. हिंदू मान्यताओं में शनि देव को कर्म फल दाता कहा गया है जो व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से उसे फल देते है. इस बार नवम्बर महीने की शुरूआत में ही शनिदेव अपनी चाल बदलकर मार्गी होने जा रहे हैं जिससे सभी राशियों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. आज इसी किस्मत खोल देने वाले शनिदेव के प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं-

शनिदेव के मार्गी होने का अर्थ

दरअसल ज्योतिष की गणना के अनुसार इस बार 4 नवम्बर से शनिदेव मार्गी होने जा रहे हैं, वहीं यह बड़ा परिवर्तन दिपावली से पहले देखने को मिल रहा है जोकि कई लोगों की साथ में किस्मत बदल सकता है. इसके बाद से ही 3 राशि के जानकों का अच्छा समय शुरू होने वाला है.

कन्या राशि पर होगा खास प्रभाव

इस राशि के जातकों के लिए शनिदेव का यह खास परिवर्तन कई शुभ फल लेकर आने वाला है. यह समय किस्मत खोल देने वाला साबित हो सकता है, अगर कोई अच्छा काम शुरू करने की सोच रहें है तो 4 नवम्बर के बाद ही शुरू करें. इस वक्त करियर समेत कई बड़े क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन और धनलाभ के योग बन रहे हैं.

वृषभ के लिए बदलने वाला है समय

शनि के मार्गी होने का प्रभाव इस राशि के लिए अच्छा माना जा रहा है, इस वक्त में जो कुछ भी बिगड़ रहा था वो अब ठीक होने लगेगा. साथ ही इस बड़े परिवर्तन के बाद आप निवेश और बिजनेस जैसी चीजों में भी हाथ आजमा सकते हैं.

मीन राशि की चमकेगी किस्मत  

कई वक्त से परेशान चल रहे मीन राशि के लोगों के जीवन में खुशियों की बहार आने वाली है. शनिदेव के इस परिवर्तन से आपका गोल्डन समय शुरू होने जा रहा है, ऐसे में करियर, शिक्षा, बिजनेस, लव लाइफ हर जगह से खुशखबरी मिल सकती है.  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now