---Advertisement---

Viral Video: ‘लू’ से बचाव का नुस्खा बता फंसे ज्योतिरादित्य सिंधिया! इंटरनेशनल मीडिया में फजीहत देख प्रियंका चतुर्वेदी ने भी लिए मजे

Viral Video: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान लू से बचने का देसी नुस्खा बताया। उनकी टिप्पणी अब इंटरनेशनल मीडिया में वायरल है जिसे साझा कर प्रियंका चतुर्वेदी ने भी मजे लिए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 30, 2026 3:14 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मध्य प्रदेश के साथ देश के विभिन्न राज्यों में इन दिनों प्रचंड गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है। हीटवेव का कहर ऐसा है कि जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। लोग लू के साथ चिलचिलाती धूप से बचने के लिए कमाम नुस्खे आजमा रहे हैं। इसी बीच केन्द्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने भी शिवपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लू से बचने का देसी नुस्खा बताया जो उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान से जुड़ा वायरल वीडियो इंटरनेशनल मीडिया में भी छाया है। पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने वायरल वीडियो को साझा कर मजे लिए हैं।

‘लू’ से बचाव का नुस्खा बता फंसे ज्योतिरादित्य सिंधिया!

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीते दिनों शिवपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को लू से बचने का देसी नुस्खा बताया था। मंत्री सिंधिया ने कहा था कि अपनी जेब में एक प्याज रखो, फिर भीषण गर्मी में लू आपका कुछ नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि वे भी गर्मी से बचने के लिए अपनी जेब में प्याज रखते हैं। ज्योदिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मेरी गाड़ी में एसी नहीं चलता है और मैं एसी में भी नहीं बैठता हूं। केन्द्रीय मंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस प्रकरण से जुड़ा वायरल वीडियो इंटरनेशनल मीडिया तक में सुर्खियां बटोर रहा है।

इंटरनेशनल मीडिया में फजीहत देख प्रियंका चतुर्वेदी ने भी लिए मजे!

पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक वायरल वीडियो पोस्ट किया है जिसमें मंत्री सिंधिया के दावों की फजीहत हो रही है।

प्रियंका चतुर्वेदी वायरल वीडियो साझा कर लिखती हैं कि “रोजाना एक प्याज अपने पास रखने से लू नहीं चलती वाली सलाह पूरी दुनिया में वायरल हो रही है। अफसोस!” दरसअसल, सिंधिया के एक बयान को एक न्यूज एंकर हंसी भरे अंदाज में कह रही है। वो बता रही है कि कैसे भारत में एक मंत्री ने लू से बचने का देसी नुस्खा बताया है। इस दौरान एंकर इसकी प्रमाणिकता की किसी भी प्रकार से पुष्टि या समर्थन न करते हुए तंज कसती है। इसे साझा कर प्रियंका चतुर्वेदी ने भी मजे लिए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 30, 2026

Financial Rule Change from 1st May 2026

अप्रैल 30, 2026

Moradabad Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 30, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 30, 2026