---Advertisement---

Viral Video: पढ़ाई ना करने पर मां ने बच्चे को पीटा, बदला लेने आए बाप का मुंह भी किया लाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची पहले तो खुद पिटती है उसके बाद अपने पिता को अपने मां से पिटवा देती है. ये एक फनी वीडियो को देखकर आपका दिन बन जाएगा.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 30, 2025 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 30, 2025 12:10 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बेटी अकसर अपने पिता के दिल के करीब होती हैं .यही वजह है कि, इस रिश्ते पर कई सारे दिल जीतने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लेकिन यह काफी फनी वीडियो है. इसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी .दरअसल इसमें एक बच्ची पहले तो खुद मां से पिटती है लेकिन, उसके बाद वो पिता को बदला लेने के लिए जब अपनी मां के पास भेजती है तो कुछ ऐसा होता है कि, वो खुद पीट जाता है और बच्ची पतली गली से रास्ता नाप लेती है. यह एक मजेदार वीडियो है इसे देखकर आपका दिन बन जाएगा.

बेटी के चक्कर में फंसा पिता

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि, एक बच्ची को उसकी मां सिर्फ इसलिए मार रही है क्योंकि वह पढ़ाई नहीं कर रही है.

Watch Video

जिसकी वजह से वह थप्पड़ लगा देती है. इसके बाद पिटाई की शिकायत लेकर वह अपने पिता के पास पहुंचती है. फिर दोनों बाप-बेटी मिलकर मां के पास पहुंच जाते हैं. पिता अपनी बेटी का बदला लेने के लिए आता है. लेकिन तब तक मां उसे भी पीट देती है. पिता को पिटता देख बेटी पतली गली से निकाल लेती. क्योंकि उसे समझ आ चुका है की मां को गुस्सा आ रहा है. इस तरह वह अपने पिता को पिटवा देती है.

Viral Video देख यूजर्स मां की रहे तारीफ

इस वीडियो को देखकर लोग काफी हंस रहे हैं. इस वीडियो को rooprajput1313
a नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर कई सार लाइक और कमेंट आ चुके हैं. एक यूजर लिखता है, क्या पागल आदमी है. दूसरा लिखता है, सब लाइन पर आ गए हैं. वही, कई सारे यूजर्स की फनी इमोजी बनाकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Ahaan Pandey

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026