---Advertisement---

बेलगाम कर्मचारी! आगरा में BJP विधायक के चाचा पर फूटा नगर निगम का गुस्सा, बीच सड़क घसीट-घसीटकर की पिटाई; वीडियो वायरल

Agra Viral Video: आगरा नगर निगम के बेलगाम कर्मचारियों पर एक दुकानदार को बीच सड़क घसीट-घसीटकर पीटने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए दो नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 18, 2025 4:59 अपराह्न

Agra Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Agra Viral Video: कर्मचारियों की बेलगाम शैली एक बार फिर सामने आई है। मामला यूपी के आगरा शहर से जुड़ा है जहां नगर निगम के दर्जनों कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। दावा किया जा रहा है कि मामूली बात पर कर्मचारी बिगड़ गए और देखते ही देखते ही स्थानीय BJP विधायक भगवान सिंह के चाचा जगदीश कुशवाहा की बीच सड़क में पिटाई कर दी। आगरा वायरल वीडियो में बेलगाम कर्मचारियों को मारपीट करते देखा जा सकता है। स्थानीय पुलिस ने Agra Viral Video का संज्ञान ले लिया है और प्राथमिकी दर्ज हुई है। आगरा के थाना शाहगंज में हुई इस मारपीट से जुड़े प्रकरण में पुलिस ने तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

BJP विधायक के चाचा की नगर निगम कर्मचारियों ने जमकर की पिटाई, देखें Agra Viral Video

उत्तर प्रदेश ओआरजी न्यूज के एक्स हैंडल से जारी आगरा वायरल वीडियो में कुछ लोगों को मारपीट करते देखा जा सकता है।

Watch Video

दावे के मुताबिक शख्स की पिटाई कर रहे लोग नगर निगम के कर्मचारी हैं। जगदीप कुशवाहा का आरोप है कि उनकी दुकान खेरिया मोड़ पर हैं जहां सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप गाैतम बुधवार को पहुंचे थे। इस दौरान दुकान में प्लास्टिक का गिलास मिलने पर इंस्पेक्टर ने 1000 रुपए का चालान काटा मगर 3000 रुपए ले लिए। इसके बाद नगर निगम की टीम पहुंची और मौके पर दुकान संचालक को घसीट-घसीट कर पीटा जिससे जुड़ा Agra Viral Video अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बेलगाम कर्मचारियों को अंधाधुंध पिटाई करते देखा जा सकता है जिसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।

पुलिस ने लिया आगरा वायरल वीडियो का संज्ञान

मारपीट से जुड़े इस प्रकरण में पुलिस की एंट्री हो चुकी है। शाहगंज पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज मामले के आधार पर कार्रवाई को रफ्तार दी जा रही है। Agra Viral Video की गंभारता को देखते हुए पुलिस ने नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप गाैतम व प्रताप नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नगर निगम के कर्मचारियों के खिलाफ हुई इस प्रशासनिक कार्रवाई के बाद आक्रोश का माहौल है और कर्मचारियों की हड़ताल शुरू है। फिलहाल पुलिस शांति व्यवस्था कायम करने में जुटी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 23 April 2026

अप्रैल 22, 2026

Cancer

अप्रैल 22, 2026

Heatwave Alert 23 April 2026

अप्रैल 22, 2026

Health Tips

अप्रैल 22, 2026

Viral Video

अप्रैल 22, 2026

Alia Bhatt

अप्रैल 22, 2026