---Advertisement---

अद्भुत! Ahmedabad Plane Crash में सैंकडों मौत के बीच श्रीमद्भागवत गीता निकला सही-सलामत, Viral Video देख अचंभित हुए लोग

Ahmedabad Plane Crash Viral Video का एक ऐसा हिस्सा चर्चाओं मे हैं जिसमें पवित्र श्रीमद्भागवत गीता के सही-सलामत बाहर निकलने की बात कही जा रही है। इस वायरल वीडियो को देख लोग अचंभित हो रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 13, 2025 11:40 पूर्वाह्न

Ahmedabad Plane Crash Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash Viral Video: खौफनाक मंजर का गवाह बन चुके अहमदाबाद से एक ऐसी तस्वीर आई है जिसने लोगों का अचंभे में डाल दिया है। जहां एक ओर अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद हुई सैकड़ों मौत के कारण चहुंओर चीख-पुखार मची नजर आई थी। वहीं एक श्रीमद्भागवत गीता पुस्तिका सही-सलामत बच निकली है। अहमदाबाद प्लेन क्रैश वायरल वीडियो में एक शख्स श्रीमद्भागवत गीता के पन्ने पलटते देखा जा सकता है। जहां एक ओर धुंए की गुब्बार से फैला राख नजर आ रहा है। वहीं श्रीमद्भागवत गीता पुस्तिका का सुरक्षित बचना अद्भुत माना जा रहा है। Ahmedabad Plane Crash Viral Video के इस हिस्से को देख लोग अचंभित हो रहे हैं। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी ये प्रकरण सुर्खियों का विषय बना है और यूजर्स इसकी चर्चा कर रहे हैं।

सैंकडों मौत के बीच श्रीमद्भागवत गीता सही-सलामत, देखें Ahmedabad Plane Crash Viral Video

गुजरात के अहमदाबाद में Air India का विमान क्रैश होने के कारण 242 में से 241 यात्रियों की मौत हो गई है।

Watch Video

मनोज मुकुल नामक एक्स हैंडल यूजर ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश वायरल वीडियो का ही एक हिस्सा पोस्ट किया है। यूजर का दावा है कि विमान हादसे में श्रीमद्भागवत गीता सही-सलामत बच गया। जहां एक ओर विमान में सवार 242 में से 241 यात्री व क्रू सदस्य मौत की भेंट चढ़ गए। वहां श्रीमद्भागवत गीता का सुरक्षित मिलना लोगों को अचंभित कर रहा है। यूजर्स Ahmedabad Plane Crash Viral Video को तेजी से साझा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये पूरा प्रकरण सुर्खियों का विषय बना है और तमाम शोकाकुल संदेशों के बीच इसकी चर्चा हो रही है।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में बचे शख्स से PM Modi की मुलाकात!

जहां एक ओर सोशल मीडिया पर पवित्र श्रीमद्भागवत गीता से जुड़ा Ahmedabad Plane Crash Viral Video सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी के अहमदाबाद दौरे की चर्चा तेज हो गई है। PM Modi आज केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार विश्वास कुमार रमेश से मुलाकात की है। विश्वास कुमार रमेश एकमात्र ऐसे यात्री हैं जो अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद मौत की चपेट में आने से बचे हैं। शेष 241 यात्री व क्रू मेंबर्स के जान जाने की पुष्टि हो चुकी है। पीएम मोदी लगातार घटनाक्रम पर नजर जमाए हुए हैं और जिम्मेदारों के साथ बैठक कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 22, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 22, 2026