---Advertisement---

‘ओए, झगड़ा हो जाएगा, बता रहा हूं मैं..,’ क्यों सरेआम मंच से युवक पर तमतमा उठे Akhilesh Yadav? Viral Video में देखें कैसे फूटा गुस्सा

सरेआम सार्वजनिक मंच से सपा मुखिया का रौद्र रूप सामने आया है। Akhilesh Yadav Viral Video में पूर्व CM को एक युवक पर तमतमाते और गुस्सा निकालते देखा जा सकता है। इस दौरान अखिलेश यादव युवक को भाजपाई कहते भी नजर आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 18, 2025 6:29 अपराह्न

Akhilesh Yadav Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Akhilesh Yadav Viral Video: हंसी-मजाक के अंदाज में नजर आने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव का गुस्सैला चेहरा भी नजर आया है। दरअसल, निजी चैनल के एक कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव ने एक युवक को जमकर लताड़ लगा दी। खबर है कि अखिलेश यादव राणा सांगा से जुड़े सवाल पर जवाब दे रहे थे। इसी दौरान किसी ने बीच में बोल दिया। पूर्व सीएम इसी पर अपना आपा खो बैठे और बोलने वाले को भाजपाई बताते हुए कार्यक्रम से बाहर निकालने की बात कही। Akhilesh Yadav Viral Video में पूरे प्रकरण को आसानी से समझा जा सकता है। सपा मुखिया ये भी कह रहे हैं कि झगड़ा हो जाएगा, बता रहा हूं मैं। सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव वायरल वीडियो अब तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है और इसको लेकर जमकर चर्चा हो रही है।

Akhilesh Yadav Viral Video में देखें कैसे आपा खो बैठे सपा मुखिया

एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

Watch Video

मेघ अपडेट के एक्स हैंडल से जारी वीडियो में सपा मुखिया अखिलेश यादव का गुस्सैल अंदाज देखा जा सकता है। सपा मुखिया एक युवक पर तमतमाते नजर आ रहे हैं। हुआ यूं कि अखिलेश यादव एक कार्यक्रम में शामिल होने परहुंचे थे। इस दौरान वो राणा सांगा से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे। तभी ऑडिएंस की ओर से आवाज आई। ये आवाज आखिलेश यादव को खटक गई। वो तुरंत भड़क उठे और उस युवक को BJP कार्यकर्ता बताने लगे। Akhilesh Yadav Viral Video में सपा मुखिया को तमतमाते देखा जा सकता है। इस दौरान सपा मुखिया कह रहे हैं बाहर निकालो इसे। झगड़ा हो जाएगा मैं बता रहा हूं। भाजपा के लोग हमें बोल सकते हैं क्या? अखिलेश यादव का ये अंदाज अब तेजी से वायरल हो रहा है।

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया पर साधा निशाना

सियासी गलियारों में गहमा-गहमी तेज हो गई है और अखिलेश यादव का बयान सुर्खियां बटोर रहा है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य के एक्स हैंडल से भी सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान से जुड़ा वीडियो साझा किया गया है। इस पोस्ट में तू-तड़ाक वाली भाषा का जिक्र कर सपा मुखिया पर निशाना साधा गया है। Akhilesh Yadav Viral Video को साझा करते हुए केशव मौर्य लिखते हैं कि “विरासत में सियासत मिलने के बावजूद श्री अखिलेश यादव जी आपके व्यवहार और संस्कार नहीं बदले। यह संघर्ष से सफलता प्राप्त करने वाले की भाषा नहीं हो सकती है। भगवान आपको बुद्धि दे।” केशव मौर्य के अलावा अन्य तमाम बीजेपी नेता भी हैं जो खुले तौर पर सपा मुखिया की मुखालफत करते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026