---Advertisement---

Andre Russell का बॉलीवुड में डेब्यू सॉन्ग हुआ रिलीज; डांस स्टेप्स देख फैंस हुए कायल

Andre Russell: IPL 2024 में धमाल मचाने के साथ हीं कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज Andre Russell ने अब बॉलीवुड में एंट्री कर ली है। बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल के निर्देशन में Russell का पहला गाना ‘लड़की तू कमाल की’ आज रिलीज हुआ है। 2 मिनट 58 सेकेण्ड के इस गाने में रसेल ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 9, 2024 6:17 अपराह्न

Andre Russell और Avika Gor
Follow Us
---Advertisement---

Andre Russell: IPL 2024 में धमाल मचाने के साथ हीं कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज Andre Russell ने अब बॉलीवुड में एंट्री कर ली है। बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल के निर्देशन में Russell का पहला गाना ‘लड़की तू कमाल की’ आज रिलीज हुआ है। 2 मिनट 58 सेकेण्ड के इस गाने में रसेल को बालिका वधू की प्रसिद्ध अभिनेत्री ‘Avika Gor’ के साथ डांस करते देखा जा सकता है।

क्रिकेट के बाद गाने में भी ऑलराउंडर निकले Andre Russell

आपको बता दें, Palaash Muchhal द्वारा लिखित, निर्देर्शित और कंपोज्ड इस सॉन्ग में जहां Andre एक तरफ डांस करते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने गाने को प्रसिद्ध गायिका Palak Muchhal के साथ गाया भी है। इस तरह से वह जैसे क्रिकेट में बैट और बॉल दोनों से करामात करतें हैं, उसी तरह सॉन्ग में भी ऑलराउंडर बन गए हैं।

फेमस Voila Digi के प्लेटफॉर्म से रिलीज हुआ गाना

Andre Russell के इस गाने को Voila Digi के प्लेटफॉर्म से रिलीज किया गया है। गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और भर-भर कर कमेंट्स कर रहें हैं। Voila Digi ने अपने इंस्टाग्राम पर रसेल के लिए लिखा-

“लड़की तू कमाल की, एक गायक और अभिनेता के रूप में @ar12russell का हिंदी म्यूजिक डेब्यू, अब @voila_digi❤️🔥 पर हुक स्टेप पर डांस रील बनाएं और टीम को टैग करें।”

आपको बता दें, रसेल 2014 में रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट ‘Dre Russ’ के रूप में अपना सेकेण्ड करियर देख रहे थे। उन्होंने नवंबर में दो सिंगल गाने रिलीज भी किए थे।

IPL 2024 में भी रहें हैं कमाल

Andre Russell
Andre Russell

Andre Russell कोलकाता के लिए तुरूप का इक्का हैं। वह हर साल की तरह इस साल भी IPL में कमाल का प्रदर्शन कर रहें हैं। उन्होंने इस साल टीम केे लिए 11 मैचों में 186.79 के स्ट्राइक रेट से 198 रन बनाए हैं और 13 विकेट भी लिए हैं। और, अपनी टीम के लिए 10 साल बाद IPL ट्रॉफी जीतने की आशा कर रहे हैं। फिलहाल KKR की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026