Animal Viral Video: बिल्ली के बच्चे को मुंह में दबाकर मां की तरह केयर करता पिल्ला हुआ वायरल, वीडियो दिल जीत लेगा

dog cat video

dog cat video

Animal Viral Video: कुत्ते और बिल्ली के क्यूट वीडियो तो आपने अकसर वायरल होते हुए देखें होंगे। लेकिन हम दावे से कह सकते हैं कि, जैसा वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। उसे देखने के बाद पहले तो आपकी हंसी नहीं रुकेगी, उसके बाद आप इस प्यारे से पिल्ले और बिल्ली के क्यूट बच्चे की अदाओं के फैन हो जाएंगे।

पिल्ले और बिल्ली के बच्चे की दोस्ती का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्नाम पर एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा , जिसमें आप देख सकते हैं कि, एक छोटा सा पिल्ला बिल्ली के बच्चे को मुंह में फंसाए हुए है और उसे हिला रहा है। इसके साथ ही वहां पर बने छोटे से घर के अंदर तक इस बिल्ली के बच्चे को पहुंचा देता है। जिसे देखकर लग रहा है, मानों वह बिल्ली के बच्चे को घर के अंदर तक पहुंचा रहा हो। इस दौरान पिल्ले के कोई एक्सप्रेशन तो नहीं है लेकिन उसकी मां जैसी केयर देखी जा सकती है। बिल्ली के बच्चे को जैसे ही वह छोटे से घर में रखता है, वो बच्चा फिर से पिल्ले के साथ मस्ती करने के लिए कूदने लगता है। इस बिल्ली के बच्चे को देखकर लग रहा है, मानों वह पिल्ले से खेलने के लिए कह रहा हो।

वीडियो लोगों को काफी आ रहा पसंद

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nature lover नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 78 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर लोगों के काफी अच्छे कमेंट आ रहे हैं। लोग कुत्ते और बिल्ली की इस दोस्ती के फैन हो गए हैं और सोशल मीडिया पर काफी रिएक्शन दे रहे हैं। यही वजह है कि, ये वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version