---Advertisement---

Animal Viral Video: भूखे कौवे की चतुराई का वीडियो देख यूजर्स का झन्नाया सिर, हो गए फैन

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चतुर कौवे का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर यूजर्स काफी अच्छा रिएक्शन दे रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 18, 2023 6:34 अपराह्न

crow viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: कौवे की चतुराई के यूं तो आपने कई सारे किस्से पढ़े और सुनें होंगे। लेकिन हम दावे से कह सकते हैं। जैसा वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। उसे देखने के बाद आपका सिर ना चकरा जाए तो कहना है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बड़ी तेजी से एक कौआ का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो इतना ज्यादा खास और अलग है कि, इस पर से नजरे हटाना मुश्किल हो गया है। जो भी इस वीडियो को देख रहा वो इस सफेद गर्दन वाले कौआ का फैन हो जा रहा है।

कौवे की चतुराई का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कौआ एक बोतल से कुछ खाने की चीज निकालने की कोशिश कर रहा है। क्योंकि बोतल गिरी हुई है। ऐसे में उसकी चोंच अंदर तक नहीं जा पा रही है। वो इस नट को निकालने की पहले तो अपनी लंबी चोंच से काफी काशिश करता है। लेकिन उसके बाद भी जब उसे सफलता नहीं मिलती है तो वो समझदारी दिखाते हुए पास की पड़ी एक लकड़ी को लेकर आता है, फिर उससे अंदर पड़े नट को हम इंसानों की तरह निकालने लगता है।

देख यूजर्स हो रहे कायल

वीडियो में आप देख सकेत हैं कि, अंत में वो अपने काम में सफल हो जाता है और इस बोलत से नट को निकाल लेता है। जिसके बाद उसकी इस चतुराई का वीडियो देखते ही देखते वायरल भी हो जता है। जो भी इस वीडियो को देख रहा वो इस कौवे की तारीफ कर रहा है। इस वीडियो को Buitengebieden नाम के एक्स पेज से शेयर किया गया है। जिस पर लोगों की तीस लाख से ज्यादा प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। वो जमकर इस वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 2, 2026

Kanpur Viral Video

जुलाई 2, 2026

Viral Video

जुलाई 2, 2026

Viral Video

जुलाई 2, 2026

Diljit Dosanjh

जुलाई 2, 2026

Ashnoor Kaur

जुलाई 2, 2026