---Advertisement---

Animal Viral Video: हैरतअंगेज! बूढ़ी अम्मा को चूमते और गले लगाते लंगूर का अचानक बदला मूड, फिर किया कुछ ऐसा जो हो गया वायरल

Animal Viral Video: बूढ़ी अम्मा के साथ लंगूर ने किया कुछ ऐसा , जिसे देख लोगों के उड़े होश।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 24, 2024 3:23 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: बंदर की तरह दिखने वाले लंगूर वैसे तो इंसानी आबादी से दूर ही दिखते हैं लेकिन, जब ये लोगों के बीच पहुंचते हैं तो अकसर लोग भाग जाते हैं। क्योंकि ये कभी भी हमला कर देते हैं। इंसानों के साथ इन्हें बहुत ही कम देखा गया है। लंगूर अपनी लंबी छलांग और लंबी पूंछ के लिए जाने जाते हैं। वैसे तो लंगूर का दिखना बेहद आम बात है लेकिन इस Animal Viral Video को देखने के बाद आपको ये इतना साधारण नहीं लगेगा, जितना की लोग इसे सोचते हैं। इंटरनेट पर लंगूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये बूढ़ी अम्मा को कभी चूम रहा है तो कभी गले लगा है। लेकिन अचानक से ये कुछ ऐसा कर जाता है, जिसकी वीडियो वायरल हो जाती है।

लंगूर से प्यार जताना अम्मा को पड़ा भारी

इस Animal Viral Video को एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, बूढ़ी अम्मा के गले से लिपटकर एक लंगूर बैठा है। ये अम्मा के प्रति अपना प्यार दिखा रहा है। बूढ़ी अम्मा भी इस जानवर को बिना कुछ कहे शांति से इसके नजदीक बैठी हैं और दुलार रही हैं। अम्मा और लंगूर की इस खास केमिस्ट्री को घर के लोग दूर से देख रहे हैं और कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं। तभी अचानक से लंगूर का मूड बदल जाता है और ये बूढ़ी महिला पर हमला कर देता है। महिला इस लंगूर के हमले से चौंक जाती है। इसके बाद परिजन महिला को बचाने के लिए दौड़ते हैं।

Animal Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर?

इस हैरतअंगेज Animal Viral Video को pagepostinganimalattacks नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ घंटों पहले ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 1500 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स का इस वीडियो पर काफी रिएक्शन देखने को मिल रहा है।एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, जानवरों को पालतू जानवरों की तरह नहीं लेना चाहिए। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, आ गया स्वाद। इस तरह ये वीडियो वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mathura Viral News

जून 2, 2026

Madhuri Dixit

जून 2, 2026

Vitamin B12

जून 2, 2026

Sonakshi Sinha

जून 2, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026