---Advertisement---

Animal Viral Video: भेड़िए से बच्चे को बचाने के लिए हिरण ने लगाई जान की बाजी, रोंगटे खड़े कर रहा वीडियो

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि, एक हिरण के बच्चे पर भेड़िए ने हमला बोल दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 21, 2024 1:52 अपराह्न

animal viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: जंगल में जानवरों के हमले अकसर वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देखकर कभी-कभी मन विचलित हो जाता है। आज का Animal Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इसे देखने के बाद शायद आपको भी उस कैमरामैन पर गुस्सा आ जाए जो कि, भेड़िए से हिरण के बच्चे को बचाने की जगह वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। ये बात हम नहीं बल्कि इस वीडियो को देखने वाले तमाम लोग बोल रहे हैं। जिस तरह से हिरण के बच्चे को नोंच-नोंचकर ये भेड़िया खा रहा है, वो किसी का भी मन खराब कर सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इस हिरण मां की काफी तारीफ कर रहे हैं।

भेड़िए ने हिरण के बच्चे पर बोला हमला

ये Animal Viral Video natureismetal नाम के इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक हिरण के बच्चे को बुरी तरह से भेड़िया हमला कर रहा है। ये छोटा सा बच्चा खुद को संभालने की काफी कोशिश कर रहा है। लेकिन ये जंगली भेड़िया उसे छोड़ ही नहीं रहा है।

इसके साथ ही वहां एक हिरण मां भी मौजूद है जो कि, अपने बच्चे को बचाने की काफी कोशिश कर रही है। बच्चे पर हमला होता हुआ देख मां बुरी तरह से तिलमिला गई है वो खुद को रोक नहीं पा रही है। वहीं, भेड़िया इस बच्चे को बस अपना भोजना बनाना चाहता है। हिरण मां अपने बच्चे को बचाने के लिए जान की बाजी लगा देती है। अंत में वो ये करने में कामयाब हो जाती है।उसके बच्चे की जान बच जाती है। जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो जाता है।

Animal Viral Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

इस Animal Viral Video को natureismetal अकाउंट से एक दिन पहले ही अपलोड किया गया है। इस पर अब तक 90 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। इन कमेंट्स में लोग प्रतिक्रिया देते हुए इस हिरण मां की काफी तारीफ कर रहे । वहीं, इस घटना को रिकॉर्ड करने वाले कैमरा पर्सन पर भी उनका काफी गुस्सा निकल रहा है। वो बोल रहे है कि, ये वीडियो बनाने से अच्छा इस बच्चे को बचा लेता। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 3, 2026

Health Tips

जून 3, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 2, 2026

Viral Video

जून 2, 2026

Viral Video

जून 2, 2026

Virat Kohli

जून 2, 2026