Animal Viral Video: बिल्ली की पिटाई से चारों खाने चित हुआ कुत्ता, पटक-पटक के मारने का वीडियो हुआ वायरल

Viral Video

Viral Video

Viral Video: हम सभी जानते हैं कि, बिल्ली और कुत्ते का छत्तीस का आंकड़ा होता है। ये दोनों जानवर पाले तो घर में ही जाते हैं, लेकिन ये एक-दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। यही वजह है कि, इन्हें जब भी मौका मिलता है। एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं। वैसे बिल्ली से ज्यादा बड़ा और ताकतर कुत्ता माना जाताहै। लेकिन इस Animal Viral Video को देखने के बाद आज आपके सारे भ्रम खत्म होने वाले हैं। क्योंकि एक बिल्ली ने अपने से बड़े कुत्ते को दिन में तारे दिखा दिए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के काफी मजेदार कमेंट आ रहे हैं।

बिल्ली ने कुत्ते को बुरी तरह से पीटा

इस Viral Video में देखा जा सकता है कि, एक बिल्ली सड़क के किनारे ताक लगाए बैठी है। उसकी नजर वहां से गुजर रहे कुत्ते पर है। वो मौका देखते ही उस पर हमला बोल देती है और उसकी पिटाई करने लग जाती है। अचानक से हुए इस हमले को बेचारा कुत्ता समझ ही नहीं पाता है। जब तक वो कुछ समझ पाता तब तक कुत्ते का वो पीट-पीटकर बुरा हाल कर देती है। दोनों की भयंकर लड़ाई को देख वहां पर मौजूद कोई इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लेता है। इसके साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि, इस खतरनाक लड़ाई को रोकने के लिए एक शख्स कुर्सी का सहारा लेता है और इस बिल्ली को हटाता है।

https://www.youtube.com/shorts/-d2zvfsIqC0

Viral Video देख मजा आ जाएगा

इस कुत्ते और बिल्ली की लड़ाई की वीडियो को DOPP300 नाम के Youtube चैनल पर अपलोड किया गया है। जिस पर अब तक 4 लाख 36 हजार लोगों ने लाइक किया है तो वहीं 13 हजार लोगों ने कमेंट किया है। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग कमेंट करते हुए इस बिल्ली की तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version