Animal Viral Video: कुत्ते और बंदर इस तरह आइसक्रीम पार्टी का लुत्फ उठाते आए नजर, याराना देख फैन हुए लोग

animal viral video

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो लोगों के दिल जीतने के लिए काफी होता है। वहीं कुछ ऐसे होते हैं जिसे आप इंजॉय कर खुश हो जाते हैं और आपके चेहरे पर हंसी छूट जाती है। सोशल मीडिया पर फिलहाल एक वीडियो काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। दो जानवरों को खाने के लिए आपस में लड़ाई करते हुए तो आप जरूर देखे होंगे लेकिन क्या कभी आपने ऐसा देखा है कि एक साथ दोनों खाने के समान को शेयर करते हुए नजर आए हो। नहीं तो इस वीडियो को देखने के बाद आपकी सोच बदल जाएगी।

दोस्ती देख रह जाएंगे हैरान

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें एक बंदर और कुत्ते की दोस्ती देख सोशल मीडिया यूजर्स फैन हो गए हैं। वीडियो में जहां एक बंदर पहले आइसक्रीम का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहा है। वहीं बाद में उसका दोस्त यानी एक डॉगी भी पहुंच जाता है। आमतौर पर जब ऐसा होता है तो दोनों की लड़ाई देखने को मिलती है लेकिन यह बंदर अपने दोस्त को आइसक्रीम खिलाते हुए नजर आ रहा है। दोनों साथ में पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो की क्यूटनेस है देखने लायक

बंदर और कुत्ते की यह दोस्ती लोगों के दिलों को जीतने के लिए काफी है। इस वीडियो को जेंटलमैन इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किया गया है जिसे अब तक 49000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वही कमेंट में इस वीडियो को लोग क्यूट कह रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदर कपड़े के झूले पर बैठकर आइसक्रीम को एंजॉय कर रहा है और इस दौरान वह ऑरेंज शर्ट और ब्लैक पेंट में दिखाई दे रहा है। वहीं एक डॉगी भी आकर उस आइसक्रीम को खाने लगता है। वीडियो को देखने के बाद आप भी कायल हो जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version