---Advertisement---

Animal Viral Video: थप्पड़ बरसा रहे छपरी लड़के से गधे ने लिया बदला, घूमा-घूमाकर कपड़ों की तरह की धुलाई, देखें वीडियो

Animal Viral Video: गधे को मारना लड़के को पड़ा भारी जमकर हुई पिटाई।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 9, 2024 5:36 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: गधा धरती का एक ऐसा जानवर है, जिसको देखते ही लोग इसका मजाक उड़ाने लगते हैं। इसके साथ ही इसे काफी बेवकूफ भी मानते हैं। यही वजह है कि, लोग इसका इस्तेमाल सामान ढोने में करते हैं। गधे को लेकर लोगों के मन में बहुत गलत भावनाएं हैं जो कि, अकसर Viral Video के जरिए सामने आती रहती हैं। लेकिन आज के इस Animal Viral Video को देखने के बाद लोगों की धारणा पूरी तरह से बदलने वाली है। इस वीडियो में एक गधे ने छपरी लड़की की अकड़ एक बार में ही निकाल दी है।

गधे से पंगा लेना लड़के को पड़ा भारी

इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का गधे के साथ बहुत ही गलत व्यवहार कर रहा है। ये लड़का इस जानवर की थप्पड़ों से पिटाई कर रहा है। बेचारा गधा चुपचाप खड़े होकर अपने मालिक की इस गंदी हरकत को झेल रहा है।

लड़का भी लगातार इस गधे की पिटाई कर रहा है। वो पीटते-पीटते इस गधे के ऊपर बैठ जाता है। जैसे ही ये लड़का गधे के ऊपर बैठता है, इस जानवर को गुस्सा आ जाता है। सबसे पहले वो इस लड़के के पैर में काटता है फिर उसे नीचे गिराकर वॉशिंग मशीन की तरह गोल-गोल घूमाकर कपड़ों की तरह धोने लगता है और सारा बदला निकाल लेता है। गधा इस लड़के को जमकर पीटता है और अपने साथ हुए इस गलत व्यवहार का बदला लेता है। इस दौरान ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो जाती है और इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

Animal Viral Video देख लोग हुए खुश

इस हैरत में डाल देने वाली वीडियो को Crazy Clips नाम के एक्स अकाउंट से शेयर की गई है। इस वीडियो को 7 जून को शेयर किया गया था। जिस पर अब तक 34 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की तरफ से भी काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, ये लड़का इसी लायक है। वहीं, कुछ लोग कमेंट करते हुए बोल रहे है कि, कर्म वापस मिल गया। इसके साथ ही कुछ लोग कैमरा मैन की काफी तारीफ कर रहे हैं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026