---Advertisement---

Animal Viral Video: गायों के कलेश में बुरी फंसी लड़कियां, कुचल-कुलचकर किया अधमरा, वीडियो दिल दहला रहा

Animal Viral Video: दो गायों की लड़ाई में बुरी तरह से फंसी दो लड़कियां। वीडियो विचलित कर रहा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 18, 2024 12:53 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सड़क पर जानवरों के हमलों और लड़ाई के कई सारे Animal Viral Video अकसर सामने आते रहते हैं। जिन्हें देखकर रुह कांप जाती है। ये जानवर सड़क पर चल रहे लोगों पर हमला बोल देते हैं। जिसकी वजह से कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। यही वजह है कि, आवारा पशुओं को लेकर अकसर सवाल भी उठते रहते हैं। एक ऐसा ही Animal Viral Video इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में दो गाय बुरी तरह से लड़ रही हैं। इस दौरान वो दुकान के बाहर बैठीं तीन लड़कियों से टकरा जाती हैं और दो लड़कियों को अपनी चपेट में ले लेती हैं।

दो गायों की लड़ाई की चपेट में आयीं लड़कियां

ये पूरी घटना CCTV में कैद हो जाती है। जो कि, अब वायरल हो रही है। Animal Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से 17 मई को शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, तीन लड़कियां दुकान के बाहर बैठकर कुछ खा रही हैं। इस दौरान दो गाय आपस में लड़ती हुई आती हैं और इन लड़कियों से टकरा जाती है। जिसमें से दो लड़कियां जमीन पर गिर जाती हैं और इन गायों के पैरों में आ जाती हैं। इस दौरान ये बुरी तरह से घायल हो जाती हैं।

Animal Viral Video में लोगों ने दिखाई हिम्मत

घटना को देख आस-पास के लोग एकत्रित हो जाते हैं। वो किसी तरह इन गायों के बीच से लड़कियों को निकालकर उनकी जान बचाते हैं। इस वीडियो पर अब तक 13 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। यूजर्स प्रतिक्रिया देते हुए उन आदमियों का धन्यवाद बोल रहे हैं। जिन्होंने हिम्मत दिखाते हुए इन लड़कियों की जान बचाई है। ये वीडियो काफी विचलित कर देने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026