---Advertisement---

Animal Viral Video: गोरिल्ला भी होते है मजे लेने में माहिर, देखिए कैसे सिब्लिंग्स ने एक दूसरे से की मजाकिया छेड़छाड़

Animal Viral Video: गोरिल्ला का मस्ती भरा वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में जिसमें सिब्लिंग्स की जोड़ी एक दूसरे के साथ छेड़छाड़ करते हुए नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 25, 2024 4:16 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: भाई और बहन का रिश्ता काफी अलग होता है। सिबलिंग्स आपस में खूब मस्ती करते हैं। यह किसी भी मौके पर लड़ने से नहीं पीछे रहते हैं लेकिन अगर कोई और उनके बीच में आ जाए तो सिबलिंग्स उन्हें छोड़ने भी नहीं है। अपने भाई बहन के लिए इंसान तो प्रोटेक्टिव होता ही है। ऐसा ही प्यार गोरिल्ला का सामने आया है जिसमें सिब्लिंग्स की जोड़ी का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बड़ा गोरिल्ला छोटे को परेशान करते हुए नजर आ रहा है। आइए देखते हैं क्या है इस Animal Viral Video में खास और कैसे करते हैं आपस में मस्ती।

बड़े गोरिल्ले ने छोटे के साथ किया छेड़छाड़

बचपन में निश्चित तौर पर आप भी अपने भाई बहन को छेड़ने में पीछे नहीं रहे होंगे। कभी चॉकलेट चुराकर तो कभी पेरेंट्स से डांट सुनवाकर आप माहिर बन जाते होंगे वह भी पीछे छुपकर। कुछ ऐसा ही कर रहा है बड़ा गोरिल्ला। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बड़ा गोरिल्ला पीछे बैठकर छोटे गोरिल्ले को छेड़ते हुए नजर आ रहा है। छोटा जितना चिढ़ रहा है बड़ा उसे और भी चिढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। वह छोटे गोरिल्ला की एक्टिंग करता है और जब छोटा गोरिल्ला चिढ़ जाता है इसके बावजूद बड़ा गोरिल्ला पीछे नहीं रहा है।

Animal Viral Video पर मजे ले रहे यूजर्स

Buitengebieden एक्स चैनल से जारी इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “सिब्लिंग्स।” वीडियो को 7.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा सिबलिंग्स के साथ लाइफ सबसे बेस्ट है तो दूसरे ने कहां सो स्वीट। एक यूजर ने कहा, “भाई बहन की मस्ती का कोई जवाब नहीं होता है” तो एक ने अपने बचपन के दिन को याद कर कहा हम भी कुछ इस तरह ही करते थे। एक ने लिखा कोई इसके मम्मी को बुलाओ हा हा। गोरिल्ला का या मस्ती भरा वीडियो लोगों के बीच काफी चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026